लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 को लेकर भारतीय छात्रों की वापसी पर चीन का रुख अब भी स्पष्ट नहीं

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:53 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 22 जुलाई दक्षिण कोरिया और अमेरिका के छात्रों को वापसी की अनुमति देने की खबरों के बीच भारत के 23,000 से ज्यादा छात्रों की वापसी के बारे में चीन अब भी अस्पष्ट रुख रखे हुए है। इनमें से ज्यादातर भारतीय छात्र यहां चिकित्सा (मेडिसिन) की पढ़ाई करते हैं।

दक्षिण कोरिया और अमेरिका के तरह ही भारतीय छात्रों की वापसी की अनुमति के बारे में जब चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान से बृहस्पतिवार को पूछा गया तो उन्होंने फिर एक बार दोहराया कि बीजिंग समन्वित तरीके से इस मुद्दे का अध्ययन करेगा।

उन्होंने कहा, ‘’ कोविड-19 महामारी के बीच सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चीन विदेशी छात्रों को देश में प्रवेश देने के मुद्दे पर समन्वित तरीके से अध्ययन करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह दोहराना चाहता हूं कि चीन परिस्थिति का वैज्ञानिक विश्लेषण कर रोकथाम एवं बचाव वाला कदम उठाएगा।’’

चीन कुछ देशों को द्विपक्षीय संबंधों के आधार पर कोविड-19 के कुछ ख़ास नियमों का पालन करने पर यात्रा नियमों में राहत प्रदान कर रहा है, जबकि वह अब भी एशिया और अफ़्रीका के छात्रों की वापसी को अनुमति नहीं दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल