लाइव न्यूज़ :

पाक बस विस्फोट मामले की जांच के लिए चीन की विशेष टीम रवाना

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:20 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 15 जुलाई चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पाकिस्तान में बस में हुए विस्फोट की जांच के लिए अपनी एक विशेष टीम भेज रहा है। इस घटना में नौ चीनी इंजीनियरों सहित 13 लोगों की मौत हो गयी थी।

इस घटना को लेकर दोनों करीबी सहयोगियों की अलग-अलग धारणा है। पाकिस्तान का कहना है कि गैस का रिसाव होने से विस्फोट हुआ वहीं चीन ने इसे हमला बताया।

यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर कोहिस्तान जिले के दसू इलाके में हुई, जहां चीनी इंजीनियर और निर्माण श्रमिक एक बांध बनाने में पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं। यह बांध 60 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का हिस्सा है।

चीनी इंजीनियरों और श्रमिकों को ले जा रही बस में विस्फोट होने से नौ चीनी नागरिकों और फ्रंटियर कोर के दो सैनिकों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 39 अन्य लोग घायल हो गए। धमाके के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी।

इस घटना में हताहत हुए चीनी नागरिकों की संख्या ने चीन को परेशान कर दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में कहा, "चीन संबंधित कार्यों के समन्वय के लिए आज एक संयुक्त कार्यदल पाकिस्तान भेजेगा।" उन्होंने कहा कि इस घटना में चीनी नागरिकों के हताहत होने से चीन परेशान है।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) और चीनी सरकार ने इस घटना पर गौर किया है और नेताओं ने घायलों को बचाने और बाद की समस्याओं के हल के लिए तुरंत महत्वपूर्ण निर्देश दिए।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी कर्मियों की सुरक्षा के संबंध में जोखिम का गहन मूल्यांकन किया गया है।

चीन ने दुर्घटना को हमला करार दिया वहीं पाकिस्तान ने कहा कि विस्फोट गैस रिसाव के कारण हुआ। घटना के संबंध में दोनों देशों के अलग-अलग विचारों तथा चीनी नागरिकों को पाकिस्तान द्वारा दी जा रही सुरक्षा के बारे में पूछे जाने पर झाओ ने कहा, "हमने पाकिस्तान में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी पर गौर किया है। घटना की जांच अभी चल रही है और चीन पाकिस्तान के साथ सहयोग करेगा और संयुक्त रूप से घटना की जांच करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला