लाइव न्यूज़ :

चीन के अंतरिक्ष यान ने मंगल की कक्षा में प्रवेश किया

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:23 IST

Open in App

बीजिंग, 10 फरवरी (एपी) चीन ने कहा कि उसका अंतरिक्ष यान ‘तियानवेन-1’ मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया है जो लाल ग्रह की सतह पर एक रोवर उतारेगा और वहां भूजल तथा प्राचीन जीवन के संभावित संकेतों से संबंधित विवरण जुटाएगा।

यान ने चीन के समय के अनुसार बुधवार शाम मंगल की कक्षा में प्रवेश किया। यह दो दिन में दूसरी बार है जब किसी यान ने लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया है। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यान ने मंगलवार को मंगल की कक्षा में प्रवेश किया था। अगले सप्ताह अमेरिका अपने रोवर ‘पर्सविरन्स’ को मंगल की सतह पर उतारने का प्रयास करेगा। ये तीनों यान गत जुलाई में प्रक्षेपित किए गए थे।

अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जो आठ बार सफलतापूर्वक लाल ग्रह पर पहुंच चुका है।

चीन के लिए यह अब तक का सर्वाधिक महत्वकांक्षी मिशन है। यदि सबकुछ योजना के अनुसार चला तो कुछ महीनों में रोवर यान से अलग हो जाएगा और मंगल की सतह पर उतरने का प्रयास करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब