लाइव न्यूज़ :

चीन के अंतरिक्ष यान ने मंगल की कक्षा में प्रवेश किया

By भाषा | Updated: February 10, 2021 22:36 IST

Open in App

बीजिंग, 10 फरवरी (एपी) चीन ने कहा कि उसका अंतरिक्ष यान ‘तियानवेन-1’ मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया है जो लाल ग्रह की सतह पर एक रोवर उतारेगा और वहां भूजल तथा प्राचीन जीवन के संभावित संकेतों से संबंधित विवरण जुटाएगा।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कहा, ‘‘चीन का प्रोब ‘तियानवेन-1’ पृथ्वी से लगभग सात महीने की यात्रा के बाद बुधवार को मंगलवार की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया।’’

यह दो दिन में दूसरी बार है जब किसी यान ने लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया है। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यान ने मंगलवार को मंगल की कक्षा में प्रवेश किया था। अगले सप्ताह अमेरिका अपने रोवर ‘पर्सविरन्स’ को मंगल की सतह पर उतारने का प्रयास करेगा। ये तीनों यान गत जुलाई में प्रक्षेपित किए गए थे।

अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जो आठ बार सफलतापूर्वक लाल ग्रह पर पहुंच चुका है।

चीन के लिए यह अब तक का सर्वाधिक महत्वकांक्षी मिशन है। यदि सबकुछ योजना के अनुसार चला तो कुछ महीनों में रोवर यान से अलग हो जाएगा और मंगल की सतह पर उतरने का प्रयास करेगा। अगर यह मिशन सफल रहता है तो चीन ऐसा करनेवाला दुनिया का दूसरा देश बन जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब