लाइव न्यूज़ :

चीन के नये रॉकेट ने अपनी पहली उड़ान में पांच उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया

By भाषा | Updated: December 22, 2020 16:55 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 22 दिसंबर चीन के नये मध्यम भारवाहक रॉकेट लांग मार्च-8 ने मंगलवार को पहली उड़ान भरी और उसने पांच उपग्रहों को उसकी नियोजित कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचाया। देश की अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी।

इस रॉकेट को हेनान के वेनचांग अंतरिक्षयान प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपित किया गया।

सरकारी मीडिया ने खबर दी कि पांच प्रायोगिक उपग्रह माइक्रोवेव इमेजिंग और अन्य प्रौद्योगिकियों का कक्षा में सत्यापन करेंगे। वे अंतरिक्ष विज्ञान, दूर संवेदी और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रयोग करेंगे।

चाइना नेशनल स्पेश एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि लांग मार्च-8 नामक इस रॉकेट की लंबाई 50.3 मीटर है और उसका वजन 356 टन है । यह रॉकेट कम से कम 4.5 टन वजन को 700 किलोमीटर की ऊंचाई पर सूर्य समस्थैतिक कक्षा में पहुंचा सकता है।

उसने कहा कि इस रॉकेट ने सूर्य समस्थैतिक कक्षा में चीन की प्रक्षेपण की क्षमता तीन टन से बढ़ाकर साढे चार टन कर दी है और उसका प्रक्षपेण यानों के उन्नयन में वृद्धि की दृष्टि से बड़ा महत्व है।

सत्तरह दिसंबर को चीन के चेंज-5, ने 40 साल में पहली बार चंद्रमा का पहला नमूना लाने का मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया।

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी शक्ति चीन ने इस साल 23 जुलाई को अपना मंगल मिशन ‘तियानवेन-प्रथम’ प्रक्षेपित किया था। यह यान मंगल पर जाने की राह में हैं। उसमें ओेर्बिटर , लैंडर और रोवर लगे हैं।

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि चाइना एकेडमी ऑफ लांच व्हिकल टेक्नोलोजी द्वारा विकसित नया रॉकेट चीन की प्रक्षेपण यान विविधता को समृद्ध करेगा और देश की अंतरिक्ष गतिविधियों का विस्तार करने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?