लाइव न्यूज़ :

तनावपूर्ण संबंधों के बीच चीन के नए राजदूत छिन गांग पहुंचे अमेरिका

By भाषा | Updated: July 29, 2021 12:39 IST

Open in App

बीजिंग, 29 जुलाई (एपी) अमेरिका के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच बुधवार को वाशिंगटन पहुंचने के बाद चीन के नए राजदूत छिन गांग ने दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक एवं विवादास्पद संबंधों के सामने नए चुनौतियों को रेखांकित किया, लेकिन उन्होंने अमेरिका की आलोचना नहीं की।

वाशिंगटन में चीनी दूतावास की तरफ से पोस्ट किए गए बयान में गांग ने कहा, ‘‘ चीन और अमेरिका आपसी समझ विकसित करने और अनुकूलन के नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। वे नए दौर में एक दूसरे साथ चलने के तरीके खोजने का प्रयास कर रहे हैं।’’

वह ऐसे समय में अमेरिका पहुंचे हैं, जब दोनों देशों के संबंध पिछले कुछ दशकों के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हे। कारोबार, प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, मानवाधिकार और चीन की विदेश नीति समेत कई मामलों पर दोनों देशों के बीच मतभेद हैं।

गांग (55) हाल में चीन के नौ उप विदेश मंत्रियों में शामिल थे और वह दो बार मंत्रालय के प्रवक्ता रहे हैं।

बीजिंग स्थित रेनमिन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रोफेसर शी यिनहोंग ने कहा, ‘‘पश्चिम और अमेरिका के प्रति उनकी सार्वजनिक टिप्पणियां पूर्व चीनी राजदूतों की तुलना में अधिक सख्त हैं।’’

वर्तमान में चीन में अमेरिका का कोई राजदूत नहीं है, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन नाटो के पूर्व राजदूत और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निकोलस बर्न्स को इस पद के लिए नामित कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...