लाइव न्यूज़ :

ताइवान के समीप चीन की सैन्य गतिविधि उकसावे वाली : अमेरिका

By भाषा | Updated: October 5, 2021 13:04 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच अक्टूबर अमेरिका ने ताइवान के लिए अपनी प्रतिबद्धता को ‘‘अडिग’’ बताया और चीन से कहा कि वह स्वशासित द्वीप के समीप चीनी सेना की ‘‘उकसावे’’ और ‘‘अस्थिर’’ करने वाली गतिविधियों पर निकटता से नजर रखता रहेगा।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन के 56 लड़ाकू विमानों ने सोमवार को उसके वायु रक्षा क्षेत्र में घुसपैठ की।

गौरतलब है कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है। हालांकि ताइवान अपने आप को संप्रभु देश बताता है। बीजिंग ने ताइवान के साथ एकीकरण के लिए बलप्रयोग की संभावना से इनकार नहीं किया है।

चीन के युद्धक विमानों के आए दिन ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुसने के मुद्दे पर सवालों का जवाब देते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को कहा, ‘‘हम ताइवान के समीप चीन की उकसावे वाली सैन्य गतिविधि को लेकर चिंतित हैं, जो क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को कमतर करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बीजिंग से ताइवान के खिलाफ अपना सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक दबाव तथा बलपूर्वक कार्रवाई बंद करने का अनुरोध करते हैं। ताइवान जलडमरूमध्य में शांति एवं स्थिरता में हमारा स्थायी हित है, इसलिए हम आत्म-रक्षा की क्षमता बनाए रखने में ताइवान की सहायता करते रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि ताइवान के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता ‘‘अडिग’’ है और वह ताइवान जलडमरूमध्य और क्षेत्र के भीतर शांति एवं स्थिरता बनाए रखना जारी रखेगा।

साकी ने कहा, ‘‘हम ताइवान के प्रति चीन की दबाव और बलपूर्वक कार्रवाई को लेकर अपनी चिंता के बारे में स्पष्ट रहे हैं और हम स्थिति पर निकटता से नजर रखते रहेंगे।’’

इस बीच, विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने भी पत्रकारों से कहा कि अमेरिका, ताइवान के समीप चीन की उकसावे वाली सैन्य गतिविधि को लेकर बहुत चिंतित है।

कुछ विश्लेषकों का कहना है कि सैन्य विमानों की बढ़ती घुसपैठ को ताइवान के 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय दिवस के मद्देनजर राष्ट्रपति साई इंग-वेन को चेतावनी के तौर पर देखा जा सकता है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के बयान की निंदा करते हुए इसे ‘‘गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियां’’ बताया। मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने सोमवार रात को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अमेरिका की ओर से आयी टिप्पणिओं ने एक-चीन के सिद्धांत को नुकसान पहुंचाया है। हाल के दौर में अमेरिका ने ताइवान को हथियार बेचकर और अमेरिका तथा ताइवान के बीच अपने आधिकारिक सैन्य संबंधों को मजबूत करते हुए अपने नकारात्मक कार्यों को जारी रखा है’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन उकसावे वाले कदमों ने चीन-अमेरिका संबंधों को नुकसान पहुंचाया है और साथ ही क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को भी नुकसान पहुंचाया है। चीन दृढ़ता से इसका विरोध करता है और इसके विरुद्ध आवश्यक कदम उठाता है।’’

वहीं, एक अलग बयान में सांसद मार्को रुबियो ने कहा कि शुक्रवार से लेकर अब तक ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में चीन के 145 लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी है। ये गतिविधियां ताइवान के राष्ट्रीय दिवस से कुछ दिनों पहले और चीन के राष्ट्रीय दिवस पर शुरू हुईं।

रुबियो ने कहा, ‘‘चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का आक्रामक व्यवहार ताइवान को डराने-धमकाने के लिए है और वह बाकी की दुनिया को एक संदेश भेजना चाहता है। अगर चीन की इन हरकतों की अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने निंदा नहीं की तो राष्ट्रपति शी चिनफिंग सोचेंगे कि उन्हें आगे और आक्रामक गतिविधियों की हरी झंडी मिल गयी है। राष्ट्रपति जो बाइडन को यह सुनिश्चित करने के लिए हमारे सहयोगियों के साथ काम करना चाहिए कि चीन ताइवान और अपने पड़ोसी देशों की यथास्थिति का सम्मान करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला