लाइव न्यूज़ :

चीन के इंटरनेट निगरानीकर्ता ने 129 मोबाइल ऐप को निजी सूचना एकत्रित करने को लेकर नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: June 12, 2021 18:32 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 12 जून चीन के इंटरनेट निगरानीकर्ता प्रशासन ने उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी अवैध रूप से एकत्रित करने या उपयोग करने को लेकर कई समाचार ऐप सहित 129 स्मार्टफोन ऐप्लीकेशन के ऑपरेटरों को नोटिस जारी किए हैं।

हांगकांग आधारित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार टिकटॉक के स्वामित्व वाली बाइटडांस द्वारा विकसित लोकप्रिय समाचार ऐप जिनरी टाउटिओ के साथ ही टेनसेंट-संचालित कुई बाओ और टेनसेंट न्यूज, न्यूयॉर्क में सूचीबद्ध सोगौ के सोगौ न्यूज और नैस्डैक-सूचीबद्ध कुतोटियाओ उन समाचार ऐप समूह में शामिल हैं जिन्हें साइबरस्पेस एडमिंस्ट्रेशन आफ चाइना ने शुक्रवार को नोटिज जारी करके 15 दिन के भीतर डेटा आचरण को सुधारने के लिए कहा।

इसके तहत सात अन्य ऐप श्रेणियों में फिटनेस, वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, शिक्षा, महिलाओं का स्वास्थ्य, डेटिंग और ऐप स्टोर शामिल हैं। आदेश में शामिल लोकप्रिय ऐप में टेंसेंट समर्थित फिटनेस ऐप कीप, नाइकी का शॉपिंग ऐप, वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप जैसे टेंसेंट का नॉव झिबो और आनलाइन डेटिंग प्लेटफार्म झेन ऐ शामिल है।

चीन के सरकारी ‘चाइना डेली’ की खबर के मुताबिक साइबरस्पेस निगरानीकर्ता ने कुछ उपयोगकर्ताओं की इस शिकायत पर जांच की कि कुछ ऐप व्यक्तिगत जानकारी की मांग करते हैं जबकि उनके द्वारा मुहैया करायी जाने वाली सेवाओं का इससे कोई लेनादेना नहीं है।

ऐसे अन्य ऐप भी हैं जो उपयोगकर्ताओं से अनुमति प्राप्त किए बिना व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करते पाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा