लाइव न्यूज़ :

चीन के हाइपरसोनिक मिसाइल ने जुलाई में ‘पूरी दुनिया का चक्कर लगाया’ : अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारी

By भाषा | Updated: November 19, 2021 18:13 IST

Open in App

वॉशिंगटन/बीजिंग, 19 नवंबर चीन किसी दिन अमेरिका पर अचानक परमाणु हमला कर सकता है। यह चेतावनी अमेरिकी सेना के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी ने दी है और जुलाई में बीजिंग द्वारा हाइपरसोनिक हथियारों की जांच के नए ब्यौरे पर प्रकाश डाला है। बीजिंग ने आवाज की गति से पांच गुना तेज गति से मिसाइल लांच की थी।

ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के उपाध्यक्ष जनरल जॉन हायटेन ने 27 जुलाई को चीन के हाइपरसोनिक हथियारों के परीक्षण पर टिप्पणी करते हुए ‘सीबीएस न्यूज’ से कहा, ‘‘उन्होंने लंबी रेंज की मिसाइल का परीक्षण किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसने पूरी दुनिया का चक्कर लगाया, हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन को छोड़ा जो वापस चीन लौट गया।’’

यह पूछने पर कि क्या मिसाइल का निशाना ठीक रहा तो हायटेन ने कहा, ‘‘काफी नजदीक रहा।’’

चीन ने हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण से इंकार किया है और कहा है कि वह पुन: उपयोग किए जाने वाले अंतरिक्ष यान का परीक्षण कर रहा था।

चीन का हथियार कई किलोमीटर से निशाना चूक गया लेकिन ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ के मुताबिक किसी देश के हाइपरसोनिक हथियार ने पहली बार पृथ्वी का चक्कर लगाया।

हायटेन का मानना है कि चीन के पास क्षमता है कि किसी दिन वह अमेरिका पर अचानक हमला कर सकता है।

हायटेन ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में चीन ने सैकड़ों हाइपरसोनिक परीक्षण किए हैं जबकि अमेरिका ने महज नौ परीक्षण किए हैं। चीन ने एक मध्यम रेंज का हाइपरसोनिक हथियार तैनात कर रखा है जबकि अमेरिका को अभी ऐसा करने में कुछ वर्ष लगेंगे।

चीन ने 18 अक्टूबर को परीक्षण की पुष्टि की और इसे तवज्जो नहीं दिए जाने का प्रयास किया। उसने कहा कि यह ‘‘नियमित परीक्षण’’ था और कहा कि ‘‘यह मिसाइल नहीं बल्कि अंतरिक्ष यान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल