चीन का ग्लोबल टाइम्स का एक्स अकाउंट बहाल, भारत ने पहले किया था बैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2025 09:45 IST2025-05-15T09:44:35+5:302025-05-15T09:45:27+5:30

China: ग्लोबल टाइम्स के अकाउंट को बहाल करने का सही समय पता नहीं चल सका।

China's Global Times ex-account restored India had banned it earlier | चीन का ग्लोबल टाइम्स का एक्स अकाउंट बहाल, भारत ने पहले किया था बैन

चीन का ग्लोबल टाइम्स का एक्स अकाउंट बहाल, भारत ने पहले किया था बैन

China: चीन के समाचार संस्थानों ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के ‘एक्स’ अकाउंट पर बुधवार को लिखा देखा गया कि एक कानूनी अनुरोध पर भारत में इन पर रोक लगाई गई है। हालांकि, शाम को ग्लोबल टाइम्स का 'एक्स' अकाउंट बहाल कर दिया गया। पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान भारत सरकार ने आठ मई को 'एक्स' पर लगभग 8,000 अकाउंट पर रोक लगाने का आदेश दिया, जिनमें "जो देश भारत के मित्र नहीं हैं" के कुछ मीडिया घरानों के खाते भी शामिल थे।

इसके तहत ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के अकाउंट पर भी रोक लगा दी गयी। बुधवार शाम को ग्लोबल टाइम्स का अकाउंट बहाल हुआ देखा गया, जबकि शिन्हुआ के 'एक्स' खाते पर अभी भी रोक जारी है। ग्लोबल टाइम्स के अकाउंट को बहाल करने का सही समय पता नहीं चल सका।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि रोक लगाए गए अकाउंट को कुछ मुद्दों से अवगत करा दिया गया है, जो चिंताओं के समाधान के बाद बहाल कर दिए जाएंगे। हालांकि, सूत्रों ने ग्लोबल टाइम्स के अकाउंट को बहाल करने के लिए सरकार द्वारा रखी गई शर्तों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

Web Title: China's Global Times ex-account restored India had banned it earlier

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे