लाइव न्यूज़ :

चीन के रक्षा मंत्री सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए नेपाल पहुंचे

By भाषा | Updated: November 29, 2020 16:18 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 29 नवंबर चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगही रविवार को यहां पहुंचे। वह नेपाल के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और साथ ही सैन्य सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

सरकारी नेपाल टेलीविजन के अनुसार गृह मंत्री राम बहादुर थापा ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

चीन के रक्षा मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी इस यात्रा का मकसद उन द्विपक्षीय सहमतियों को लागू करना है, जो अतीत में दोनों देशों की सरकारों के बीच बनी थीं।

वेई ने कहा कि उनकी यह यात्रा नेपाल और चीन के बीच द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ावा देगी और दोनों देशों के मौजूदा संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दो दिन की नेपाल यात्रा पर आए थे और उसके बाद यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार वेई काठमांडू में अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के पी शर्मा ओली से मुलाकात करेंगे।

उनका नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक करने का भी कार्यक्रम है।

वेई 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। वह रविवार शाम बीजिंग लौटेंगे।

उनकी यह यात्रा भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की नेपाल की दो दिवसीय यात्रा के बाद हो रही है। इससे पहले नवंबर के पहले सप्ताह में भारत के सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने नेपाल का तीन दिवसीय दौरा किया था। उनकी यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के चलते संबंधों में आई तल्खी को दूर कर द्विपक्षीय संबंधों को दोबारा पटरी पर लाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब