लाइव न्यूज़ :

चीन के चांगए-4 मिशन ने 26वें चंद्र दिवस पर काम फिर शुरू किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 14:57 IST

Open in App

बीजिंग, आठ जनवरी चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार उसके चांगए-4 अभियान के लैंडर और रोवर ने चंद्रमा के सुदूर भाग पर 26वें चंद्र दिवस पर काम फिर शुरू कर दिया है।

चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन बेसिन में वोन करमान क्रेटर पर पिछले साल तीन जनवरी को पहली बार चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाले चांगए-4 अभियान ने चंद्रमा की सतह पर पृथ्वी के 736 दिन के बराबर अवधि पूरी कर ली है।

एक चंद्र दिवस पृथ्वी के करीब 14 दिन के बराबर होता है और चंद्र रात्रि भी इतनी ही अवधि की होती है।

चंद्रमा की यह सुदूर सतह वह गोलार्द्ध है जो चंद्रमा के परिभ्रमण के कारण कभी पृथ्वी के सामने नहीं आता। इसे कई बार गलती से ‘चंद्रमा का अंधेरा भाग’ भी कहा जाता है। इस हिस्से पर सूर्य का प्रकाश उतना ही आता है जितना पृथ्वी के सामने आने वाले हिस्से पर आता है।

चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के ‘लूनर एक्सप्लोरेशन एंड स्पेस प्रोग्राम सेंटर’ के अनुसार लैंडर चीन के समयानुसार शुक्रवार तड़के 3.13 बजे सक्रिय हुआ और रोवर युतू-2 या जेड रैबिट-2 बृहस्पतिवार सुबह 10.29 बजे सक्रिय हुआ।

सौर ऊर्जा से संचालित चंद्रयान चंद्र रात्रि के दौरान निष्क्रिय अवस्था में चला जाता है।

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कहा कि 26वें चंद्र दिवस के दौरान युतू-2 उत्तर पश्चिम दिशा में बसॉल्ट क्षेत्र की तरफ बढ़ेगा।

खबर के अनुसार यह रोवर पैनारोमा तस्वीरें लेगा और इसके इन्फ्रारेड इमेजिंग स्पेक्टोमीटर, न्यूट्रोन एटम डिटेक्टर और लूनर रडार चंद्रमा पर वैज्ञानिक अन्वेषण जारी रखेंगे। अनुसंधान दल आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे और वैज्ञानिक परिणाम जारी करेंगे।

चांगए-4, 2004 में चीन का चंद्र कार्यक्रम शुरू होने के बाद से इस देश का चौथा चंद्र मिशन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला