लाइव न्यूज़ :

चांद की सतह से नमूने लेकर धरती पर आने को तैयार है चीन का ‘चांग ई 5’ यान

By भाषा | Updated: December 16, 2020 16:28 IST

Open in App

बीजिंग, 16 दिसंबर (एपी) चीन का चंद्रयान ‘चांग ई 5’ चांद की सतह से चट्टानों और मलबे के नमूने सफलतापूर्वक एकत्रित करने के बाद अब धरती पर आने को तैयार है। इस तरह का प्रयास करीब 45 वर्षों में पहली बार किया जा रहा है तथा चीन के वैज्ञानिकों ने अपने इस यान के धरती पर उतरने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं।

‘चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन’ ने बताया कि ‘चांग ई 5’ के बुधवार देर रात या बृहस्पतिवार तड़के तक मंगोलिया क्षेत्र के सिजिवांग जिले में उतरने की संभावना है। ‘चांग ई 5’ यान के आर्बिटर के अलग होने से पहले इसे इसके मार्ग पर प्रशस्त करने के लिए बुधवार सुबह इसके इंजनों को चालू कर दिया गया। इसकी सभी प्रणाली उम्मीद के मुताबिक काम कर रही हैं।

चीन की आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने इस कार्य से जुड़े बियान हानचेंग के हवाले से बताया कि आकार में छोटा होने, अंधेरा और भारी बर्फ आच्छादित होने के कारण वापसी यान के धरती पर आने की प्रक्रिया काफी जटिल है।

‘चांग ई 5’ ने करीब दो किलोग्राम नमूने एकत्र किए हैं। यह एक दिसंबर को चांद की सतह पर उतरा था। उसने चांद की सतह के ऊपर तथा सतह में करीब दो मीटर छेद कर नमूने एकत्र किए। ‘चांग ई 5’ चांद की सतह पर पहुंचने वाला चीन का तीसरा यान है।

यह चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की कड़ी का हालिया अभियान है। अभियान के तहत भेजा गया ‘चांग ई 4’ चंद्रमा के सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहुंचने वाला पहला यान था।

इससे पहले पूर्व सोवियत संघ द्वारा भेजे गये रोबोट वाले लूना 24 अंतरिक्ष यान के जरिये वैज्ञानिकों को चांद से लाये गये नमूने प्राप्त हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना