लाइव न्यूज़ :

चीन का मालवाहक यान अंतरिक्ष केंद्र पहुंचा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 09:30 IST

Open in App

बीजिंग, 30 मई (एपी) चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने घोषणा की है कि एक स्वचालित अंतरिक्षयान चीन के नये अंतरिक्ष केंद्र पर उतर गया है। यह यान भविष्य में केंद्र तक आने वाले अंतरिक्षयानों के चालक दल के सदस्यों के लिए ईंधन और आपूर्तियां लेकर पहुंचा है।

‘चाइना मैन्ड स्पेस’ ने कहा तिआनझोउ-2 अंतरिक्षयान दक्षिण चीन सागर में स्थित द्वीप हैनान से प्रक्षेपित किए जाने के आठ घंटे बाद तिआन्हे अंतरिक्ष केंद्र पर पहुंचा। यह अंतरिक्ष पोशाकें, खाने-पीने की आपूर्तियां और केंद्र के लिए उपकरण एवं ईंधन लेकर पहुंचा।

चीन के लगातार महत्वाकांक्षी होते अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत तियान्हे या ‘हैवनली हार्मनी” देश द्वारा शुरू किया गया तीसरा और सबसे बड़ा कक्षीय केंद्र है।

इस केंद्र का सबसे महत्त्वपूर्ण मॉड्यूल 29 अप्रैल को शुरू किया गयाथा। अंतरिक्ष एजेंसी अगले साल के अंत तक कुल 11 प्रक्षेपणों की योजना बना रही है जो इस 70 टन के केंद्र तक दो और मॉड्यूल, आपूर्तियां और तीन सदस्य चालक दलों को पहुंचाएंगे।

तियान्हे का प्रक्षेपण करने वाले रॉकेट के हिस्से को अनियंत्रित होकर धरती पर गिरने देने के लिए हाल में चीन की आलोचना की गई। इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि शनिवार को प्रक्षेपित किए गए रॉकेट के साथ क्या होगा।

बीजिंग अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र का हिस्सा नहीं है और इसकी बड़ी वजह अमेरिका की आपत्ति है। अमेरिका चीन के कार्यक्रमों की गोपनीयता और उसके सैन्य संपर्कों को लेकर सावधान रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल