लाइव न्यूज़ :

राफेल पर भारत में जारी है सियासी जंग, वहां चीन ने नए लड़ाकू विमान की भरी पहली उड़ान

By भाषा | Updated: September 29, 2018 19:29 IST

चीन ने हाल के वर्षों में विभिन्न प्रकार के कई लड़ाकू विमान विकसित किए हैं। इसने पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से जेएफ-थंडर विमान का भी उत्पादन किया है।

Open in App

बीजिंग, 29 सितंबर: चीन ने निर्यात करने के लिए स्वदेश में बहु-भूमिका वाला लड़ाकू विमान विकसित किया है। इस विमान ने पहली बार उड़ान भरी। सरकारी मीडिया ने यह खबर दी।

दैनिक चाइना डेली ने शनिवार को खबर दी है कि सरकारी ‘‘एविएशन इंडस्ट्री कोर ऑफ चाइना’’ (एवीआईसी) ने बहु भूमिका वाला एफटीसी-2000जी लड़ाकू विमान विकसित किया है। इस जंगी जहाज ने शुक्रवार को दक्षिण पश्चिम गुइझोऊ प्रांत में पहली बार उड़ान भरी।

खबर में बताया गया है कि एफटीसी-2000जी विमान करीब 16 मिनट तक उड़ता रहा। इस मौके पर आयोजित समारोह में एवीआईसी के अधिकारी, कई राष्ट्रों के सैन्य अफसरों, विभिन्न देशों के राजदूतों समेत 1000 से ज्यादा लोग मौजूद रहे।

चीन ने हाल के वर्षों में विभिन्न प्रकार के कई लड़ाकू विमान विकसित किए हैं। इसने पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से जेएफ-थंडर विमान का भी उत्पादन किया है। बहरहाल, चीन विमानों के लिए अभी इंजन विकसित नहीं कर पाया है और वह अधिकतर इंजनों का रूस से आयात करता है।

एवीआईसी के मुताबिक, विमान का मुख्य काम हवा से जमीन पर स्थित लक्ष्यों को निशाना बनाना है। कंपनी के मुताबिक, यह विमान एक बार उड़ान भरने पर तीन घंटे तक हवा में रह सकता है और तीन टन तक मिसाइलें, रॉकेट या बम ले जा सकता है। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना