लाइव न्यूज़ :

फिर से खुल गया चीन के वुहान का जानवरों वाला वो बाजार जहां से फैला था कोरोना वायरस

By प्रिया कुमारी | Updated: May 29, 2020 12:20 IST

चीन के वुहान का वो बाजार जहां से कोरोना वायरस फैलने की बात कही जाती है, एक बार फिर से खुल चुका है। जिंदा जानवरों की खरीद और बिक्री शुरू हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के वुहान का वो बाजार जहां से कोरोना वायरस फैला, एक बार फिर खुल चुका है।इस बाजार से बस थोड़ी ही दूर एक बाजार है जिसका नाम द हुआनान सीफूड होलसेल मार्केट जहां से कोरोना फैलने की बात कही जाती है।

चीन के वुहान का वो बाजार जहां से कोरोना वायरस फैलने की बात सामने आई थी एक बार फिर खुल चुका है। इस बाजार में जानवरों को मारकर बेचा जाता है। काफी दिन से बंद इस बाजार में एक बार फिर चहल पहल शुरू हो चुकी है। लोग जिंदा जानवरों के साथ अपनी-अपनी दुकाने लगाने लगे हैं। इस बाजार से बस थोड़ी ही दूर एक बाजार है जिसका नाम द हुआनान सीफूड होलसेल मार्केट जहां से कोरोना फैलने की बात कही जाती है। कोरोना की मार झेल रहे वुहान के लोग फिर से अपने काम पर लौट चुके हैं।

हुआनान सीफूड होलसेल मार्केट से ही कोरोना वायरस के फैलने की बात सामने आई थी। उसके बाद 1 जनवरी को इस बाजार को बंद कर दिया गया था। इस बाजार में लगभग हर जानवर के मांस मिलते है। इस बाजार में लगभग 112 प्रकार के जीव-जंतुओं का मांस व अंग बेचे और खरीदे जाते हैं। इसके अलावा यहां मरे हुए जानवर अलग से खरीदे बेचे जाते हैं। 

चीन की सरकार ने इस बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। अब हुआनान सीफूड मार्केट उत्तर हानकोउ सीफूड मार्केट के साथ लगाया जा रहा है। इस बाजार में क्रेफिश और शेलफिश मिल रही है। नई जगह पर बाजार लगाने वाले दुकानदार ने कहा कि कुछ दिन बाद उम्मीद है कि वह फिर से वही अपने पुरानी जगह पर बाजार लगाएंगे।

हुआनान सीफूड बाजार में एक दुकान लगाने वाली महिला बताती हैं कि कोरोना वायरस के चलते बाजार बंद होने की वजह से हमलोगों को बहुत नुकसान हुआ है। हमारी रोजी-रोटी छीन गई, अब नई जगह पर काम करना पड़ रहा है। 

टॅग्स :चीनवुहानकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल