लाइव न्यूज़ :

महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म लेकिन पिता हैं अलग-अलग, सामने आया हैरान करने वाला सच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2019 14:32 IST

महिला के जुड़वा बच्चों के अलग-अलग पिता होने का खुलासा उस समय हुआ जब पैटर्निटी टेस्ट कराया गया।

Open in App

चीन के शियामिन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया लेकिन उस समय सब हैरान रह गये जब यह पता चला कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। बात का खुलासा उस समय हुआ जब पैटर्निटी टेस्ट कराया गया।दरअसल महिला का कोई सीक्रेट अफेयर था और इसी बात का खुलासा डीएनए टेस्ट से हुआ।

'द मिरर' ने स्थानीय अखबारों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि पति इस बात से हैरान था कि जुड़वा बच्चे होने के बावजूद दोनों की शक्ल बेहद अलग थी। इसके बाद महिला का टेस्ट कराया गया। पत्नी शुरुआत में तो टेस्ट के रिपोर्ट से छेड़छाड़ की बात कहती रही लेकिन बाद में उसने खुद ही खुलासा कर दिया कि उसका अफेयर किसी और व्यक्ति से भी था और बच्चों के पिता अलग-अलग हैं।

दोनों जुड़वा बच्चों के डीएनए अलग-अलग मिले। इसी बात को लेकर पति और पत्नी में झगड़ा भी हुआ। जानकारों के अनुसार महिला ने पति से गर्भवति होने के कुछ ही देर बाद दूसरे से भी संबंध बनाये होंगे और इसलिए एक ही साथ अलग-अलग पुरुषों के एग्स महिला के गर्भ में फर्टिलाइज हुए। इस बात की जानकारी चीन प्रमाणीकरण केंद्र के निदेशक डॉक्टर झांग द्वारा दी गयी। झांग ने बताया कि यह असामान्य और दुर्लभ तरीके का मामला है। रिपोर्ट्स के अनुसार पति-पत्नी ने भी इस मामले को सुलझा लिया है।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला