लाइव न्यूज़ :

चीन ने गरीबी के खिलाफ लड़ाई में पूर्ण जीत हासिल की: चीनी राष्ट्रपति शी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:23 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 25 फरवरी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि चीन ने पिछले चार दशक में 77 करोड़ से अधिक लोगों का आर्थिक स्तर सुधारकर गरीबी के खिलाफ लड़ाई में ‘‘पूरी तरह से जीत’’ हासिल कर ली है।

उन्होंने कहा कि यह देश द्वारा किया गया एक ‘‘चमत्कार’’ है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।

शी ने गरीबी उन्मूलन में देश की उपलब्धि पर यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोषणा की कि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश से गरीबी का पूरी तरह उन्मूलन हो गया है।

चीन की जनसंख्या करीब 1.4 अरब है।

उन्होंने कहा कि कोई भी देश इतने कम समय में लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल नहीं हुआ है।

शी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में रह रहे सभी गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाल लिया गया है और इसी के साथ, चीन ने 2030 की तय समयसीमा से 10 साल पहले ही गरीबी उन्मूलन पर संयुक्त राष्ट्र का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले आठ से अधिक साल में ग्रामीण इलाकों में रह रहे अंतिम 9.899 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। सभी 832 गरीब काउंटी और 1,28,000 गरीब गांव गरीबी सूची से बाहर आ चुके हैं।

शी ने कहा कि 1970 के दशक के आखिर में शुरू किए गए सुधार से लेकर अब तक चीन की मौजूदा गरीबी रेखा के अनुसार 77 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया।

उन्होंने कहा कि चीन ने इस अवधि में वैश्विक स्तर पर गरीबी में आई कमी में 70 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया।

शी ने कहा कि इन उपलब्धियों के साथ चीन ने ‘‘चमत्कार’’ किया, जिसे ‘‘इतिहास के पन्नों में दर्ज’’ किया जाएगा।

उन्होंने 2012 के अंत में सत्ता संभाली थी और उस समय उन्होंने गरीबी के पूरी तरह उन्मूलन को अपना मुख्य लक्ष्य बताया था। उस समय चीन में करीब 10 करोड़ गरीब लोग थे।

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व बैंक की अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा के अनुसार पिछले 40 साल में गरीबी से बाहर निकले चीनी लोगों का हिस्सा वैश्विक आंकड़े का 70 प्रतिशत से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल