लाइव न्यूज़ :

अमेरिका, यूरोप के साथ तनाव के बीच चीन व्यापार सहयोगियों से अलग नहीं होगा: चिनफिंग

By भाषा | Updated: November 19, 2020 18:21 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 19 नवंबर (एपी) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इन अटकलों से इनकार किया है कि उनका देश प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा के मुद्दे पर वाशिंगटन तथा यूरोप के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका और अन्य व्यापार साझेदारों से खुद को अलग कर सकता है।

एशिया प्रशांत के संबंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक में चिनफिंग ने वीडियो लिंक के जरिए अपने संबोधन में चीन के बाजार को व्यापक रूप से खोलने का वायदा किया, लेकिन घोषणा की कि वह विदेशी प्रतिद्वंद्वियों से प्रौद्योगिकी और अन्य उद्योगों को लेकर कम्यूनिस्ट पार्टी से संबंधित शिकायतों का जवाब देने के लिए कोई पहल नहीं करेंगे।

उन्होंने इन अटकलों से इनकार किया कि बीजिंग अपने उद्योगों को वैश्विक व्यापार साझेदारों से अलग कर अपनी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों का जवाब दे सकता है।

चीन की सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी ने मोबाइल फोन और अन्य प्रौद्योगिकियों के लिए खुद के मानकों को बढ़ावा दिया है जो ग्राहकों को चीनी आपूर्तिकर्ताओं के प्रति आकर्षित होने को प्रोत्साहित करेंगे।

इससे यह आशंका उत्पन्न हो गई है कि विश्व बाजार अनुचित मानकों के साथ छोटे-छोटे खंडों में बिखर सकता है।

चिनफिंग ने कहा, ‘‘हम अलग होकर या किसी छोटे खंड का गठन कर इतिहास में कभी वापस नहीं जाएंगे।’’

बृहस्पतिवार का कार्यक्रम शुक्रवार को मलेशिया की मेजबानी में इंटरनेट के जरिए होने जा रही एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन के नेताओं की बैठक से पहले हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल