लाइव न्यूज़ :

कार्यक्रम के समय से संबंधित मुद्दों के कारण अफगानिस्तान पर वार्ता में शामिल नहीं होगा चीन

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:21 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, नौ नवंबर चीन ने मंगलवार को कहा कि वह कार्यक्रम के समय से संबंधित कुछ मुद्दों के कारण भारत द्वारा अफगानिस्तान पर बुलाई गई सुरक्षा वार्ता में शामिल नहीं हो रहा है।

भारत बुधवार को 'अफगानिस्तान पर दिल्ली क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता' के लिए रूस, ईरान और पांच मध्य एशियाई देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की मेजबानी करेगा। अफगानिस्तान में अगस्त में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद आतंकवाद, कट्टरता और मादक पदार्थों की तस्करी के बढ़ते खतरों का सामना करने में व्यावहारिक सहयोग के लिए एक सामान्य दृष्टिकोण को मजबूत करने पर बैठक में चर्चा होगी।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने संवाददाता सम्मेलन में भारत द्वारा आयोजित ‘अफगानिस्तान पर सुरक्षा वार्ता’ में चीन के शामिल नहीं होने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘कार्यक्रम के समय से संबंधित कुछ मुद्दों के कारण चीन के लिए बैठक में शामिल होना असुविधाजनक है।’’ वांग ने कहा, ‘‘हम भारतीय पक्ष को अपना जवाब पहले ही दे चुके हैं।’’

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल की अध्यक्षता में होने वाले संवाद में कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी भी शामिल होंगे।

नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि वार्ता में ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान की विस्तारित भागीदारी दिखेगी तथा देशों का प्रतिनिधित्व उनके संबंधित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार या सुरक्षा परिषदों के सचिवों द्वारा किया जाएगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘उच्च स्तरीय वार्ता अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम से उत्पन्न क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेगी। बैठक में प्रासंगिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के उपायों पर विचार होगा और शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने में अफगानिस्तान के लोगों का समर्थन करेगा।’’

चीन, पाकिस्तान और रूस के समन्वय से तालिबान के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए हुए है, हालांकि उसने काबुल में अंतरिम सरकार को अभी मान्यता नहीं दी है। पिछले महीने, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान में तालिबान के अंतरिम प्रशासन के कार्यवाहक उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के साथ बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल