लाइव न्यूज़ :

कोरोना की वजह से 2028 में अमेरिका को पीछे छोड़ चीन बनेगा सुपर पावर, जानें कब जापान से भी आगे होगा भारत

By अनुराग आनंद | Updated: December 26, 2020 12:48 IST

कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनिया भर के देशों की अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल देखने को मिल रहा है, ऐसे में आइए जानते हैं इस महामारी के बाद अगले दशक में आर्थिक तौर पर ताकतवर मुल्कों की रैगिंग में कौन पहले स्थान पर होगा?

Open in App
ठळक मुद्देआने वाले दशक मे दुनिया के ताकतवर मुल्कों की रैंकिंग बदलने वाली है।चीन ने महामारी के कुशल प्रबंधन व सख्त शुरुआती लॉकडाउन की ताकत पर दूसरे देशों की तुलना में आर्थिक तौर पर काफी समृद्धि हासिल की है।

नई दिल्ली:कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया भर के देशों की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है। अमेरिका व ब्रिटेन जैसे समृद्ध देशों की अर्थव्यवस्था को भी कोरोना वायरस महामारी ने बिल्कुल तबाह कर दिया है। 

बिजनेस टुडे के मुताबिक, 'द सेंटर फॉर इकोनामिक्स एंड बिजनेस रिसर्च' ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट शनिवार को प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट मे कई ऐसे दावे किये जा रहे हैं जो यह दर्शाता है कि आने वाले दशक मे दुनिया के ताकतवर मुल्कों की परिभाषा बदलने वाली है।

रिपोर्ट में अमेरिका की अर्थव्यवस्था के चीन से आगे निकलने का दावा-

इस रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक फायदा अगर किसी देश को हुआ है तो वह देश चीन ही है। इस रिपोर्ट ने इस बात की संभावना जताई है कि चीन ने दुनिया भर में फैले इस आपदा रूपी महामारी के कुशल प्रबंधन व सख्त शुरुआती लॉकडाउन की ताकत पर दूसरे देशों की तुलना में आर्थिक तौर पर काफी समृद्धि हासिल की है।

वहीं, पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्था को कोरोना महामारी ने तबाह कर दिया है। ऐसे में रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2028 तक चीन अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह उस अनुमान से 5 साल पहले ही हो जाएगा, जो कोविड-19 महामारी से पहले विशेषज्ञों ने लगाया था। 

अगले दशक में कुछ इस तरह होगी दुनिया अर्थव्यवस्था-

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के समाप्त होने के बाद अगले दशक में दुनिया भर के ताकतवर मुल्कों की लिस्ट में काफी हेरफेर होने की संभावना है। इस लिस्ट में अमेरिका को पीछे छोड़कर चीन के पहले स्थान पर आने की संभावना है।

वहीं, जापान 2030 के दशक की शुरुआत तक डॉलर टर्म में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बना रहेगा। उसके बाद के वर्षों में भारत के जापान से भी आगे निकलने की संभावना है। ऐसे में साफ है कि भारत डॉलर टर्म में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन सकता है। जर्मनी चौथे से पांचवें नंबर पर खिसक जाएगा। अभी पांचवें नंबर पर मौजूद ब्रिटेन 2024 में छठे स्थान पर खिसक जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिकाइकॉनोमीजापानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा