लाइव न्यूज़ :

नेपाल को कोविड-19 रोधी टीके की बीस लाख अतिरिक्त खुराक देगा चीन

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:46 IST

Open in App

काठमांडू, 19 अक्टूबर नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खड़का ने मंगलवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी से फोन पर बात की तथा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने, कोविड-19 टीकाकरण पर सहयोग तथा सीमा प्रबंधन पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, चीन ने नेपाल को ‘वेरो सेल’ टीके की अतिरिक्त बीस लाख खुराक देने का निर्णय लिया है।

बयान में कहा गया, “बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के हर पहलू पर बात की जिसमें कोविड-19 टीकाकरण सहयोग, व्यापार और वाणिज्य, विकास सहयोग और सीमा प्रबंधन शामिल है।”

पिछले महीने नेपाल सरकार ने चीन के साथ सीमा से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया था।

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति, पढ़ाई के लिए नेपाली छात्रों के चीन लौटने और नेपाल तथा चीन के बीच हवाई सेवा बहाल होने समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना