लाइव न्यूज़ :

चीन और जैव प्रयोगशालाएं बनाएगा

By भाषा | Updated: April 16, 2021 21:18 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 16 अप्रैल चीन ने देश में प्रतिष्ठानों को कानूनी सुरक्षा और जैव प्रयोगशालाओं के सुरक्षित संचालन को और पुख्ता करने के लिये नए जैवसुरक्षा कानून को लागू कर दिया है। चीन का यह कदम उन सवालों के बीच आया है कि क्या कोविड-19 की शुरुआत वुहान में ऐसी ही एक प्रयोगशाला से हुई थी।

नया कोरोना वायरस चीन के मध्य वुहान शहर में दिसंबर 2019 में उभरा था और महामारी बन गया जिसने दुनियाभर में लोगों की जान ली।

देश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मामलों के उप मंत्री शियांग लिबिन ने कहा कि नए जैवसुरक्षा कानून के तहत चीन न्यायसंगत एवं वैज्ञानिक तरीके से उन्नत रोगजनक सूक्ष्म जीवविज्ञान में विशेषज्ञता वाली और प्रयोगशालाओं का निर्माण और उन्हें मंजूरी देना जारी रखेगा।

सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने शियांग को उद्धृत करते हुए कहा कि चीन भविष्य में संक्रामक रोगों के खिलाफ अपने जैवसुरक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय क्षमता को बढ़ाने के लिये प्रमुख वैज्ञानिक शोध जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने चीन में तीन जैव सुरक्षा स्तर-4 प्रोयगशालाओं या पी4 प्रयोगशालाओं और 88 जैवसुरक्षा स्तर-3 प्रोयगशालाओं के निर्माण की मंजूरी परीक्षण के बाद दी है।

एक बायोसुरक्षा स्तर (बीएसएल), या रोगजनक/संरक्षण स्तर, जैवरोकथाम ऐहतियातों की कड़ी है जिसकी जरूरत संलग्न प्रयोगशाला के आसपास खतरनाक जैविक एजेंटों को अलग करने के लिये होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला