लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ की तरफ से वायरस जांच में ‘‘जोड़तोड़’’ के खिलाफ चीन ने चेतावनी दी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:32 IST

Open in App

बीजिंग, 14 अक्टूबर (एपी) चीन के विदेश मंत्रालय ने कोरोना वायरस की उत्पति को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा फिर से जांच करने को संभावित ‘‘राजनीतिक जोड़तोड़’’ करार देते हुए इसके खिलाफ बृहस्पतिवार को चेतावनी दी और कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय निकाय के प्रयासों का समर्थन करेगा।

डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को 25 विशेषज्ञों की प्रस्तावित सूची जारी की जो वायरस की उत्पति के बारे में खोज के लिए अगले कदमों पर सलाह देंगे। इसके पहले के प्रयासों को चीन के प्रति नरम बताया गया था। चीन में दिसंबर 2019 में पहली बार मनुष्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला था।

डब्ल्यूएचओ की एक टीम के फरवरी के दौरे में बीजिंग पर आरोप लगा था कि वह आंकड़े मुहैया नहीं करा रहा है और उसके बाद से उसने आगे की जांच का विरोध किया। बीजिंग का कहना है कि अमेरिका एवं अन्य देश मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि चीन ‘‘वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिक रूप से इसका पता लगाने में सहयोग करेगा और इसमें भागीदारी निभाएगा और किसी भी तरह की राजनीतिक जोड़तोड़ का कड़ा विरोध करेगा।’’

झाओ ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि डब्ल्यूएचओ सचिवालय सहित सभी संबंधित पक्ष और सलाहकार समूह निष्पक्ष एवं जवाबदेह वैज्ञानिक रूख अपनाएंगे।’’

संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा प्रस्तावित विशेषज्ञों में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जो पहले की टीम में भी थे। यह टीम कोविड-19 की उत्पति की जांच के लिए चीन के वुहान शहर गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना