लाइव न्यूज़ :

चीन कोविड-19 रोधी टीकों का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए कर रहा है : ताइवान

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:36 IST

Open in App

ताइपे, तीन जून (एपी) ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन आंशिक रूप से ताइवान पर दबाव बढ़ाने के लिए टीके और वैश्विक महामारी संबंधी अन्य सहायता प्रदान कर बदले में देशों से राजनीतिक लाभ ले रहा है।

विदेश मंत्री जोसेफ वू ने ‘फॉरन कॉरसपोंडेंस क्लब ऑफ जापान’ के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजिंग की कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ‘‘ अपने राजनीतिक एजेंडे को दूसरों पर थोपने के लिए वैश्विक महामारी का उपयोग कर रहे हैं।’’

वू ने कहा कि विशेषकर, चीन की ‘‘टीका कूटनीति’’ से मध्य तथा दक्षिण अमेरिकी देशों के बीच विभाजन उत्पन्न हो रहा है, जिससे बीजिंग को पश्चिमी गोलार्ध्द में अपना प्रभाव बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि बीजिंग अपने देश में बने टीकों, कोरोना वायरस से निपटने के लिए कारगर अन्य चीजों को उपलब्ध करा रहा है और ‘‘जो बीजिंग के साथ राजनीतिक साझेदारी करने को तैयार हैं’’ उन्हें विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहायता दे रहा है।

उन्होंने कहा ‘‘ चीन फिर इस साझेदारी का उपयोग ताइवान और अमेरिका के सहयोगियों को बीजिंग की ओर करने या उन पर दबाव बनाने के लिए करता है। इस रणनीति के माध्यम से ताइवान और अमेरिका की कीमत पर इस क्षेत्र में चीन राजनीतिक बढ़त बनाने की चेष्टा कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी