लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकों की पेशकश कर पराग्वे पर दबाव बनाने के ताइवान के आरोपों से खफा हुआ चीन

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:07 IST

Open in App

बीजिंग, आठ अप्रैल चीन ने ताइवान पर कोविड-19 टीका कूटनीति के साथ अपने आजादी के लक्ष्य को और बढ़ाने का आरोप लगाया है। एक दिन पहले ही ताइवान ने अपने कूटनीतिक सहयोगी देश पराग्वे को एक लाख टीकों की खुराक भेजे जाने पर भारत की तारीफ की थी।

चीन ने कथित तौर पर दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे पर दबाव बनाया था कि वह चीन के टीकों के ऐवज में ताइवान से संबंध तोड़ दे।

बीजिंग ताइवान को चीन का हिस्सा मानता है और कहता है कि उसे चीन के मुख्य भूभाग में शामिल हो जाना चाहिए। पराग्वे उन 15 देशों में शामिल है जो ताइवान के स्वशासी क्षेत्र को अब भी संप्रभु राष्ट्र मानते हैं।

ताइवान के विदेश मंत्री जोसफ वू ने बुधवार को चीन पर पराग्वे पर दबाव बनाने के लिए चीन निर्मित कोरोना वायरस टीके भेजने की पेशकश करने का आरोप लगाया ताकि वह ताइवान से संबंध तोड़ दे।

वू ने ताइपे में मीडिया से कहा कि चीन ने पराग्वे के लिए लाखों खुराकों का वादा किया है जो महामारी से बुरी तरह प्रभावित रहा है।

चीन पर ‘टीका कूटनीति’ का आरोप लगाते हुए वू ने कहा था, ‘‘चीन की सरकार बड़ी सक्रियता से कहती है कि यदि पराग्वे सरकार ताइवान के साथ कूटनीतिक संबंधों को तोड़ना चाह रही है तो उन्हें चीन से टीकों की कुछ लाख खुराक मिल जाएंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ हफ्तों में हम जापान, अमेरिका, भारत समेत समान विचार वाले देशों से बात कर रहे हैं और सुखद बात है कि भारत पराग्वे को कोवैक्सीन की कुछ खुराक देने में सफल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के बाद, बांग्लादेश में 'कलावा' पहनने पर एक हिंदू रिक्शा चालक पर भीड़ ने किया हमला

भारतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-G RAM G बिल को दी मंज़ूरी, जो लेगा MGNREGA की जगह

भारत‘महाराष्ट्र में बीजेपी एक बार फिर नंबर 1’: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वोटर्स को जताया अभार

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

क्रिकेटIND vs PAK, FINAL: अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन बना पाकिस्तान, फाइनल में भारत को 191 रनों से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वBangladesh: हिंदू युवक की हत्या मामले में बांग्लादेशी सरकार का एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार

विश्वबांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद हिजाब न पहनने वाली महिलाओं पर हमलों से गुस्सा भड़का

विश्वVIDEO: बांग्लादेश के ढाका में उस्मान हादी के जनाज़े में भारी हुजूम, मुहम्मद यूनुस भी मौजूद

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्वTaiwan: ताइपे में अज्ञात ने चाकू से हमला कर 3 लोगों की ली जान, संदिग्ध की इमारत से गिरकर मौत