लाइव न्यूज़ :

चीन ने विवादित सीपीईसी आर्थिक पहल को सही ठहराया

By भाषा | Updated: May 24, 2021 18:39 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 24 मई चीन ने सोमवार को एक बार फिर से पाकिस्तान के साथ अपनी विवादास्पद 60 अरब डॉलर की सीपीईसी परियोजना का बचाव किया और भारत के विरोध को नजरअंदाज करते हुए कहा कि यह एक आर्थिक पहल है और कश्मीर मुद्दे पर उसके सैद्धांतिक रुख को प्रभावित नहीं करती है।

चीन और पाकिस्तान के नेताओं ने हाल के दिनों में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की प्रगति की प्रशंसा की है। दोनों करीबी सहयोगियों ने पिछले दिनों अपने राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने का जश्न मनाया।

भारत ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) की प्रमुख परियोजना सीपीईसी को लेकर चीन का विरोध किया है, क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से होकर गुजरती है।

यह वृहद बुनियादी ढांचा परियोजना चीन के झिंजियांग प्रांत को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर बंदरगाह से जोड़ती है।

चीन ने सीपीईसी का बचाव करते हुए कहा कि यह एक आर्थिक परियोजना है जिसका लक्ष्य किसी तीसरे देश को प्रभावित करना नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने सोमवार को मीडिया ब्रीफिंग में सीपीईसी को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए कहा कि बीआरआई के तहत अग्रणी परियोजनाओं में से एक सीपीईसी ने बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, बंदरगाहों और औद्योगिक पार्कों के विकास में महत्त्वपूर्ण और बड़ी प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव एक खुली अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग पहल है जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाना और साझा विकास हासिल करना है।

उन्होंने कहा, "हम अफगानिस्तान सहित क्षेत्रीय देशों में भी सीपीईसी का विस्तार कर रहे हैं। इससे न केवल पाकिस्तान में तेजी से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क भी बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा