लाइव न्यूज़ :

चीन-अमेरिका में तनावः चेंगदू में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास बंद, इमारत को कब्जे में लिया

By भाषा | Updated: July 27, 2020 13:31 IST

अमेरिका और चीन में तनाव तेज हो गया है। चीन ने अमेरिका के चेंगदू स्थित महावाणिज्य दूतावास परिसर के खाली होने के बाद उसने इमारत को अपना कब्जे में ले लिया है। दोनों देश कई मुद्दे पर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइसके बाद चीन के सक्षम अधिकारी मुख्य प्रवेश द्वार से इमारत में दाखिल हुए और परिसर को अपने कब्जे में ले लिया।चीन में अपने अन्य मिशन के जरिए इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लोगों तक पहुंचने की कोशिश जारी रखेंगे।वाणिज्य दूतावास की शुरुआत 1985 में की गई थी। इसमें 200 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से 150 स्थानीय थे। 

बीजिंग/चेंगदूः चीन ने सोमवर को कहा कि अमेरिका के चेंगदू स्थित महावाणिज्य दूतावास परिसर के खाली होने के बाद उसने इमारत को अपना कब्जे में ले लिया है।

चीन ने ह्यूस्टन में चीनी महावाणिज्य दूतावास बंद करने के अमेरिका के आदेश के बाद, जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे चेंगदू के अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास बंद करने आदेश दिया था। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ 27 जुलाई सुबह 10 बजे चेंगदू में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास बंद कर दिया गया।’’ उसने कहा, ‘‘ इसके बाद चीन के सक्षम अधिकारी मुख्य प्रवेश द्वार से इमारत में दाखिल हुए और परिसर को अपने कब्जे में ले लिया।’’

चेंगदू चीन के सिचुआन प्रांत की राजधानी है। सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने अपने सोशल मीडिया खाते पर बताया कि चेंगदू में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास से सोमवार सुबह छह बजकर 18 मिनट पर अमेरिकी झंडा उतार दिया गया। पुलिस ने महावाणिज्य दूतावास के चारों ओर के इलाके में दो से तीन ब्लॉक बंद कर दिए हैं, जिसके कारण अब इस परिसर को देखा नहीं जा सकता। वाहनों को कई पुलिस लाइनों के पीछे कुछ दूरी से चलते देखा गया।

अमेरिका ने ह्यूस्टन में चीनी वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया था

अमेरिका ने ह्यूस्टन में चीनी वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया था और आरोप लगाया था कि ह्यूस्टन का महावाणिज्य दूतावास चीनी जासूसों का अड्डा बन गया है, जिन्होंने टेक्सास में कम्पनियों के डेटा चुराने की कोशिश की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में महावाणिज्य दूतावास के बंद होने पर निराशा जतायी और कहा कि दूतावास ‘‘ तिब्बत सहित पश्चिमी चीन के लोगों के साथ पिछले 35 साल से हमारे संबंधों का केन्द्र रहा है।’’

बयान में कहा, ‘‘ हम चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के फैसले से निराश हैं और चीन में अपने अन्य मिशन के जरिए इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लोगों तक पहुंचने की कोशिश जारी रखेंगे।’’ हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने एक खबर में बताया कि सुबह 11 बजे से पहले, कई कारें, एक सफेद एम्बुलेंस और दर्जनों चीनी कर्मचारियों को चेंगदू महावाणिज्य दूतावास के पास देखा गया।

पुलिस ने वाणिज्य दूतावास के सामने सड़क और पैदल पथ बंद कर दिए हैं और वहां अवरोधक लगाये हैं। इस वाणिज्य दूतावास की शुरुआत 1985 में की गई थी। इसमें 200 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से 150 स्थानीय थे। 

टॅग्स :चीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल