लाइव न्यूज़ :

चीन तीन साल से अधिक उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू करेगा

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:15 IST

Open in App

ताइपे, 25 अक्टूबर (एपी) चीन में अब तीन साल से अधिक उम्र के बच्चों को कोविड-19 के टीके लगाए जाएंगे। चीन में लगभग 76 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और सरकार कोविड के बढ़ते मामलों पर काबू के लिए विभिन्न सख्त कदम उठा रही है।

हाल के दिनों में कम से कम पांच प्रांतों में स्थानीय और प्रांतीय स्तर की सरकारों ने नोटिस जारी कर घोषणा की थी कि तीन से 11 वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाने की आवश्यकता होगी।

चीन में टीकाकरण अभियान का दायरा ऐसे समय बढ़ाया जा रहा है जब देश के कुछ हिस्सों में नए मामलों ​​​​पर काबू के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं। काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसू ने कोविड के मामले मिलने के बाद सोमवार को सभी पर्यटक स्थलों को बंद कर दिया। आंतरिक मंगोलिया के कुछ हिस्सों में लोगों को कोरोना के प्रकोप के कारण घरों में ही रहने का आदेश दिया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में स्थानीय संक्रमण के 35 नए मामलों का पता चला है जिनमें से चार गांसू से हैं। अन्य 19 मामले मंगोलिया के आंतरिक हिस्सों में मिले हैं।

चीन ने 1.4 अरब की आबादी में 1.07 अरब लोगों का पूर्ण टीकाकरण करते हुए स्थानीय संक्रमण के मामलों पर काबू पा लिया है। चीनी सरकार यात्रियों के माध्यम से अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के प्रसार और फरवरी में आयोजित बीजिंग ओलंपिक से पहले बड़े पैमाने पर टीकाकरण को लेकर चिंतित है। ओलंपिक खेलों के दौरान आने विदेशी दर्शकों पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी बाहर के लोगों से अलग रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल