लाइव न्यूज़ :

नहीं थम रही है चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार, अब ड्रैगन अमेरिकी उत्पादों पर लगाएगा 60 अरब डॉलर का शुल्क

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 18, 2018 19:51 IST

चीन और अमेरिका दोनों ने ही पिछले कुछ सालों में एक दूसरे को प्रभावित करने वाले कारोबारी फैसले लिये हैं जिसे मीडिया ट्रेड वार कह रहा है।

Open in App

मंगलवार (18 सितंबर) को चीन ने घोषणा की है कि वो अमेरिका से आयात किये जाने वाले उत्पादों पर करीब 60 अरब डॉलर का नया शुल्क (टैरिफ) लगा सकता है।

चीन और अमेरिका के बीच पिछले कुछ समय से कारोबारी युद्ध चल रहा है जिसे मीडिया ट्रेड वार कह रहा है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी चीन में बनने वाले सामानों पर भारी कर (टैक्स) लगाया था। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आने वाले चार नवंबर से अमेरिका चीनी उत्पादों पर करीब 200 अरब डॉलर का टैक्स लगा सकता है।

अगर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने फैसले पर अमल किया तो चीन से अमेरिका आने वाले सभी उत्पादों पर अब भारी कर देना पड़ सकता है।

मौजूदा ट्रेड वार की शुरुआत इस साल मार्च में तब हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन से आयात किये जाने वाले मेटल (धातुओं) पर शुल्क लगा दिया। 

जिन मेटल शुल्क लगाया गया उनमें एल्युमिनियम और स्टील प्रमुख हैं। चीन इन दोनों ही धातुओं का बड़ा निर्यातक है।

अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के पहले ही चीन को द्विपक्षीय व्यापार में हो रहे लाभ को बड़ा मुद्दा बनाया था।

राष्ट्र्पति शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

 

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा