लाइव न्यूज़ :

चीन: पृथक-वास से बचने के लिए व्यक्ति ने भारत सहित कई दूतावासों में दाखिल होने की कोशिश की

By भाषा | Updated: August 5, 2021 13:27 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, पांच अगस्त चीन में कोविड-19 से मामूली रूप से प्रभावित इलाकों में जाने के बाद पृथक-वास से बचने की कोशिश में फ्रांस के एक नागरिक ने बृहस्पतिवार को उच्च सुरक्षा वाले राजनयिक क्षेत्र में भारत सहित कई अन्य देशों के दूतावासों के घुसने की कोशिश करते हुए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न कर दी। इस दौरान पीपीई किट पहने चीन के स्वास्थ्य अधिकारी उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।

विदेशी नागरिक द्वारा पृथक-वास के नियमों का पालन नहीं करने की जानकारी मिलने के बाद उसे लियांगमा किआओ स्थित फ्रांस के दूतावास में प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद उसने मलेशिया, इज़राइल और भारत के दूतावास में दाखिल होने की कोशिश की, जिनकी सुरक्षा में चीन के सैन्य कर्मी तैनात है। काफी मशक्कत के बाद चीन के अधिकारियों ने आखिरकार उसे भारतीय दूतावास के पास पकड़ा। वह भाग न पाए इसलिए कुछ देर के लिए मार्गों को बंद कर दिया गया था।

इस पूरी घटना का राहगीरों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर कई बार देखा गया। इसके बाद भारतीय दूतावास ने भारतीय समुदाय के सोशल मीडिया समूहों पर फौरन एक नोटिस जारी कर मिशन से किसी व्यक्ति को चीन के अधिकारियों द्वारा पकड़ने की खबरों को खारिज कर दिया।

नोटिस में कहा गया कि मामले का समाधान हो गया है और इससे शांतिपूर्ण तरीके से निपट लिया गया।

नोटिस के अनुसार, विदेशी नागरिक जिसे पकड़ा गया है, वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं था, लेकिन उसने हाल ही में संक्रमण से मामूली रूप से प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और अपने आवासीय परिसर द्वारा पृथक-वास में रहने के निर्देश का पालन नहीं करना चाहता था।

चीन में कोविड-19 के स्वरूप ‘डेल्टा’ के बढ़ते मामलों के कारण बीजिंग और कई अन्य शहरों में देश के भीतर प्रभावित इलाकों का दौरा करने वालों के लिए पृथक-वास के नियम कड़े कर दिए गए हैं।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, देश में बुधवार को कोविड-19 के 85 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93,374 हो गई। देश में अभी 1,285 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। चीन में संक्रमण से अभी तक 4,636 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला