लाइव न्यूज़ :

'चीन हमेशा पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा, चाहें स्थिति कितनी भी बदल जाए', चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बड़ा बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 18, 2020 20:07 IST

पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 237 पहुंच गई है। चीन में कोरोना वायरस से 3237 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के राष्ट्रपति अल्वी ने कहा है कि कोरोना महामारी के लिए चीन को बदनाम किया जा रहा है।चीन पाकिस्तान के साथ मित्रता के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और रणनीतिक सहयोग का विस्तार करेगा- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

बीजिंग:चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 17 मार्च को पेइचिंग में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के साथ वार्ता की। जिसके दौरान पूरे विश्व में कोरोना वायरस से फैली महामारी को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंगपाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को भरोसा दिलाया है कि चीन हमेशा किसी भी परिस्थिति में पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा। 

पाकिस्तान की वेबसाइट dawn के मुताबिक पाक और चीन के रिश्ते पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, चाहे अंतरराष्ट्रीय स्थिति में कितनी भी बदल जाए, चीन हमेशा मजबूती के साथ पाकिस्तान के लिए खड़ा रहेगा। चीन पाकिस्तान के साथ मित्रता के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और रणनीतिक सहयोग का विस्तार करेगा।

शी जिनपिंग ने कहा, चीन पाकिस्तान का अपनी राष्ट्रीय स्वतंत्रता, प्रभुसत्ता, प्रादेशिक अखंडता की रक्षा करने और अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुसार, विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने का समर्थन करता रहेगा। 

जानें पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने क्या कहा? 

वार्ता में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अल्वी ने कहा कि कोरोना वायरस जैसे आपदा के सामने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीन सरकार ने अद्भुत नेतृत्वकारी शक्ति दिखाई है। चीनी जनता ने एकता के साथ बड़ी कोशिश की है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति अल्वी ने कहा है कि कोरोना महामारी के लिए चीन को बदनाम किया जा रहा है। लेकिन लोगों की ये मंशा विफल हो जाएगी। पाकिस्तान हमेशा चीन का साथ देता रहेगा। 

कोरोना वायरस संकट: पाकिस्तान, विश्वबैंक 20 करोड़ डॉलर के कर्ज के लिये कर रहे बातचीत

कोराना वायर का प्रकोप बढ़ने के बीच पाकिस्तान सरकार विश्वबैंक से 20 करोड़ डॉलर तक के कर्ज के लिये बातचीत कर रही है। नकदी संकट से जूझ रहा पाकिस्तान अपने 270 सरकारी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में क्षमता बढ़ाने के लिये यह कर्ज चाह रहा है ताकि खतरनाक कोरोना विषाणु के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके। बुधवार को मीडिया की एक रिपोर्ट में यह कहा गया।

कोरोना के 237 मामले पाकिस्तान में हैं

पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 237 पहुंच गई। अधिकारियों के अनुसार सर्वाधिक प्रभावित सिंध प्रांत हैं जहां कोरोना वायरस के 172 मामले सामने आये हैं। इसके अलावा पंजाब में 26, खैबर पख्तूनख्वा में और ब्लूचिस्तान में 16-16, गिलगित-बालतिस्तान में 5 तथा इस्लामाबाद में 2 मामले आये हैं।

टॅग्स :शी जिनपिंगपाकिस्तानइमरान खानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?