लाइव न्यूज़ :

ताइवान का कार्यालय खोलने की अनुमति देने पर चीन ने लिथुआनिया को दी धमकी

By भाषा | Updated: November 19, 2021 18:19 IST

Open in App

बीजिंग, 19 नवंबर (एपी) लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में ताइवान को अपना प्रतिनिधित्व कार्यालय खोलने की अनुमति देने के बाद चीन ने शुक्रवार को बाल्टिक देश को इसका नतीजा भुगतने की धमकी दी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लीजियान ने कहा कि लिथुआनिया “ जो बोयेगा, वह काटेगा।” झाओ ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

उन्होंने लिथुआनिया के कदम को गलत और चीन के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी करार दिया। बृहस्पतिवार को खुले कार्यालय पर ताइवान नाम लिखा है न कि “चीनी ताइपे।” गौरतलब है कि चीन की नाराजगी से बचने से लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और कई देश ताइवान को “चीनी ताइपे” नाम से संबोधित करते हैं।

ताइवान से राजनयिक रूप से औपचारिक संबंध रखने वाले केवल 15 देश हैं लेकिन वह सभी बड़े देशों से अनौपचारिक संबंध रखता है जहां उसके व्यापारिक कार्यालय है जो अप्रत्यक्ष तौर पर दूतावास का काम करते हैं। इन देशों में अमेरिका और जापान भी शामिल हैं। लिथुआनिया में ताइवान का कार्यालय खुलने के बाद प्रतिक्रिया स्वरूप चीन क्या कार्रवाई करेगा यह भी स्पष्ट नहीं है।

बीजिंग ने पहले से विलनियस से अपना राजदूत वापस बुला लिया था और लिथुआनिया के राजदूत को निकाल दिया था। साल के अंत तक लिथुआनिया ताइपे में अपना प्रतिनिधित्व कार्यालय खोलने की योजना बना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल