लाइव न्यूज़ :

चीन ने यूएनएचआरसी प्रमुख से कहा : मानवाधिकार आरोपों की जांच के लिए नहीं, 'दोस्ताना' यात्रा पर आएं

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:25 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 22 जून चीन ने अशांत शिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकारों के उल्लंघन की "गंभीर" रिपोर्टों के सत्यापन के लिए पहुंच प्रदान करने के संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बैचलेट के आह्वान को मंगलवार को विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया। इसके साथ ही चीन ने कहा कि "अपराध की धारणा" के साथ जांच को आगे बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि "दोस्ताना यात्रा" के लिए उनका स्वागत है।

अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ ही कई अन्य देशों ने चीन पर शिनजियांग में अल्पसंख्यक मुस्लिम उइगरों के खिलाफ नरसंहार करने का आरोप लगाया है और मानवाधिकार समूहों द्वारा अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है।

बैचलेट ने सोमवार को जिनेवा में मानवाधिकार परिषद के 47वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "मैं शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के लिए सार्थक पहुंच सहित यात्रा के तौर-तरीकों को लेकर चीन के बातचीत कर रही हूं और आशा करती हूं कि इसे इस साल के अंत तक प्राप्त किया जा सकता है... मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन की खबरें सामने आ रही हैं।"

बैचलेट की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि शिनजियांग से संबंधित मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार निकाय की प्रमुख की टिप्पणी "तथ्यों के विपरीत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम शिनजियांग की यात्रा के लिए उच्चायुक्त का स्वागत करते हैं। हमने बहुत पहले उच्चायुक्त को शिनजियांग की यात्रा के लिए चीन आने का निमंत्रण दिया है और हम इस मुद्दे पर संपर्क में हैं। यह यात्रा द्विपक्षीय आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दोस्ताना होनी चाहिए, न कि अपराध की धारणा के साथ तथाकथित जांच को आगे बढ़ाने के लिए।’’

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का इस्तेमाल कर दबाव बनाने की किसी भी कोशिश का चीन विरोध करता है। अमेरिका और यूरोपीय संघ का सीधे नाम लिए बिना, झाओ ने कहा कि कुछ देश चीन को बदनाम करने और उसके विकास को बाधित करने के लिए शिनजियांग के बारे में "झूठ और गलत सूचना" फैला रहे हैं। लेकिन उनके प्रयासों का नाकाम होना तय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला