लाइव न्यूज़ :

चीन ने ताइवान के संबंध में चेतावनी दिये जाने को लेकर आबे पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:27 IST

Open in App

बीजिंग, एक दिसंबर (एपी) स्वशासित द्वीप ताइवान के खिलाफ किसी भी चीनी सैन्य कार्रवाई के गंभीर सुरक्षा और आर्थिक परिणामों की चेतावनी दिये जाने के बाद चीन ने बुधवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर निशाना साधा।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि आबे ने ‘‘बेतुकी बात की, ताइवान के मुद्दों पर उंगलियां उठाईं और चीन के आंतरिक मामलों पर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि चीन ‘‘इसका कड़ा विरोध करता है और इसकी निंदा करता है।’’

वेनबिन ने दैनिक ब्रीफिंग में पत्रकारों से कहा, ‘‘किसी को भी राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए चीनी लोगों के संकल्प, दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत क्षमता को कम करके नहीं आंकना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि चीन ने इसका कड़ा विरोध जताया है।

आबे ने ताइपे स्थित एक थिंक टैंक को ताइवान-जापान संबंधों पर एक ऑनलाइन भाषण में कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि जापान, ताइवान और सभी लोकतांत्रिक देशों को राष्ट्रपति शी चिनफिंग और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से गलत रास्ते पर नहीं जाने का आग्रह करते रहना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सैन्य साहसिक कार्य करना आर्थिक आत्महत्या जैसा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल