लाइव न्यूज़ :

हांगकांग पर सख्त चीन, हांगकांग मुद्दे पर दखलअंदाजी करने पर अमेरिकी राजदूत को किया तलब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 13:53 IST

यह विधेयक लभगभ सर्वसम्मति से पारित हुआ और अब इस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर होना बाकी है। ट्रंप शुक्रवार को इस विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे क्योंकि वह चीन के साथ व्यापार सौदे पर काम करने के प्रयास में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते पारित होने के बाद से इस विधेयक पर वीटो करने के लिए उनके पास 10 दिन का समय है।ट्रंप प्रशासन से हांगकांग में लोकतंत्र पक्षधरों का समर्थन करने संबंधी कांग्रेस के दोनों चैंबरों द्वारा पारित किया है।

चीन ने अमेरिकी राजदूत टेरी ब्रेनस्टेड को एक बार फिर तलब किया है ताकि वह ट्रंप प्रशासन से हांगकांग में लोकतंत्र पक्षधरों का समर्थन करने संबंधी कांग्रेस के दोनों चैंबरों द्वारा पारित विधेयक को निरस्त करने की मांग कर सके। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उपमंत्री झेंग जेगुआंग ने ‘हांगकांग मानवाधिकार एवं लोकतंत्र विधेयक’ के प्रति चीन की कड़ी आपत्ति को सोमवार को जताई और चेताया कि अमेरिका को “सभी तरह के परिणामों को भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।”

चीन ने इस विधेयक पर विरोध जाहिर करने के लिए हाल के कुछ हफ्तों में दूसरी बार ब्रेनस्टेड को तलब किया है। यह विधेयक लभगभ सर्वसम्मति से पारित हुआ और अब इस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर होना बाकी है। ट्रंप शुक्रवार को इस विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे क्योंकि वह चीन के साथ व्यापार सौदे पर काम करने के प्रयास में हैं। पिछले हफ्ते पारित होने के बाद से इस विधेयक पर वीटो करने के लिए उनके पास 10 दिन का समय है।

अगर वह ऐसा नहीं करते तो यह अपने आप कानून बन जाएगा, जबकि कांग्रेस दोनों सदन में दो-तिहाई बहुमत के साथ इस वीटो को रद्द कर सकती है।” यह विधेयक मानवाधिकार उल्लंघन में संलिप्त चीन एवं हांगकांग के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने को अधिकृत करता है और विदेश मंत्रालय के लिए हर साल विशेष स्वायत्त दर्जे की समीक्षा करने को जरूरी बनाएगा जो अमेरिका व्यापार पर हांगकांग को प्रदान करता है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि  हांगकांग की बेहद अलोकप्रिय नेता कैरी लैम ने मंगलवार को स्वीकार किया कि पिछले सप्ताह के अंत में हुए चुनाव में जनता ने उनकी सरकार के प्रति असंतोष को प्रकट किया है, लेकिन उन्होंने शहर के लोकतंत्र-समर्थक आंदोलन को कोई नई रियायत नहीं दी। लैम ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रविवार को संपन्न जिला परिषद चुनाव में सरकार की कमियों सहित मौजूदा अस्थिर माहौल से निपटने और निश्चित रूप से हिंसा को समाप्त करने में लगे समय से नाखूशी को लेकर चिंता उत्पन्न की है।

मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने संकल्प लिया कि उनकी सरकार समुदाय-स्तर के चुनाव के परिणाम को गंभीरता से लेगी, जिसमें चीन समर्थक उनकी सरकार को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह अपने शासन में सुधार भी करेगी । गौरतलब है कि हांगकांग में  शहर की 452 सदस्यीय  सीटों के लिए चुनाव हुआ था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले सप्ताहह के अंत में हांगकांग में जिला परिषद चुनाव में लोकतंत्र समर्थक उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन लोगों ने सोमवार को घोषित हुए परिणामों में अपने विरोधियों पर अभूतपूर्व बढ़त बना कर साफ कर दिया कि देश की जनता प्रदर्शनकारियों के साथ है। लोकतंत्र समर्थकों ने कुल 452 सीटों में से 278 सीटें पर विजय हासिल करके नया इतिहास रच दिया। इनकी तुलना में चीन समर्थक उम्मीदवार केवल 42 सीटों पर ही जीत हासिल कर सके। 12 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के पास गई हैं।

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल