लाइव न्यूज़ :

चीन ने चांद से नमूने एकत्र करने के लिए यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:49 IST

Open in App

बीजिंग/वेनचांग, 24 नवंबर चीन ने चांद की सतह से नमूने एकत्र करने के लिए मंगलवार को अपना पहला मानवरहित यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह यान लौटकर धरती पर आएगा।

‘सीजीटीएन’ की खबर के अनुसार चीन ने दक्षिणी प्रांत हैनान स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से यान ‘चांग ए-5’ को चांद के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया।

यह यान ‘लांग मार्च-5 रॉकेट’ के जरिए स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े चार बजे प्रक्षेपित किया गया।

यान चांद की सतह से नमूने एकत्र करेगा और पृथ्वी पर लौटकर आएगा।

‘चांग ए-5’ चीन के अंतरिक्ष इतिहास में सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण मिशनों में से एक है, साथ ही यह 40 से अधिक वर्षों में चांद से नमूने एकत्र करने संबंधी दुनिया का पहला अभियान है।

अमेरिका ने वर्षों पूर्व चांद से नमूने एकत्र करने के लिए अंतरिक्ष यात्री भेजे थे, जबकि सोवियत संघ ने मानवरहित यान भेजा था। ये यान चंद्रमा से पृथ्वी पर लौटकर आए थे।

चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम केंद्र के उपनिदेशक पेई झाओयू ने कहा, ‘‘यह चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम का अब तक का सबसे जटिल मिशन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना