लाइव न्यूज़ :

चीन ने तीन नए दूरसंवेदी उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 11:27 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, छह नवंबर चीन ने देश के दक्षिणपश्चिमी सिचुआन प्रांत के शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से तीन नए दूरसंवेदी उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया। आधिकारिक मीडिया ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी खबर में बताया कि उपग्रह ‘याओगान-35 श्रेणी’ के हैं और इन्हें ‘लॉन्ग मार्च-2डी’ कैरियर रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया और ये निर्धारित कक्षाओं में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गए। यह ‘लॉन्ग मार्च श्रेणी के कैरियर रॉकेट का 396वां अभियान था।

इससे पहले मार्च 2019में चीन के ‘लॉन्ग मार्च-3बी रॉकेट’ ने नए दूरसंचार उपग्रह को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कराकर अपना 300वां प्रक्षेपण पूरा किया था। ‘लॉन्ग मार्च’ श्रेणी के कैरियर रॉकेट का निर्माण ‘चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन’ ने किया है और इसके जरिए देश के करीब 96.4 प्रतिशत प्रक्षेपण किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना