चीन ने मालवाहक यान को अंतरिक्ष स्टेशन के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 21:48 IST2021-05-29T21:48:56+5:302021-05-29T21:48:56+5:30

China successfully launches cargo vehicle to space station | चीन ने मालवाहक यान को अंतरिक्ष स्टेशन के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया

चीन ने मालवाहक यान को अंतरिक्ष स्टेशन के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया

बीजिंग, 29 मई चीन ने शनिवार को एक मालवाहक अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया, जो देश के नए अंतरिक्ष स्टेशन ‘तियान्हे’ के लिए आपूर्ति और उपकरण लेकर गया है।

चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने घोषणा की कि ‘तियानझोउ-2’ नामक यान ‘लांग मार्च-7 वाई 3’ रॉकेट के जरिए रवाना हुआ जो अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचकर वहां आपूर्ति और उपकरण उपलबध कराएगा।

यान को तकनीकी खामी की वजह से एक सप्ताह के विलंब से रवाना किया गया।

चीन ने 29 अप्रैल को अपने अंतरिक्ष स्टेशन के मुख्य मॉड्यूल को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था जिसका उद्देश्य अगले साल के अंत तक प्रतिष्ठान का निर्माण पूरा करने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: China successfully launches cargo vehicle to space station

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे