लाइव न्यूज़ :

चीन ने एक ही रॉकेट से सफलतापूर्वक 13 उपग्रह प्रक्षेपित किए, 10 अर्जेंटीना के उपग्रह

By भाषा | Updated: November 6, 2020 12:40 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग,छह नवंबर चीन ने शुक्रवार को 13 उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षाओं में स्थापित करा दिया। इनमें 10 उपग्रह अर्जेंटीना के हैं, और इसे विदेशी उपग्रहों का सबसे बड़ा प्रक्षेपण माना जा रहा है जो इस कम्युनिस्ट देश को करोड़ों डॉलर दिला सकता है।

चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘लॉग मार्च-6’ रॉकेट ने उपग्रहों के साथ शांग्सी प्रांत के तायुन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से उड़ान भरी। इन उपग्रहों में अर्जेंटीना की कंपनी ‘सैटेलॉजिक’ द्वारा निर्मित 10 वाणिज्यिक दूर संवेदी उपग्रह भी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को हुआ प्रक्षेपण लॉग मार्च रॉकेट श्रेणी का 351वां प्रक्षेपण था।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष अधिकारियों ने कहा था कि चीन सैटेलॉजिक के लिए 90 पृथ्वी निगरानी उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बना रहा है।

अर्जेंटीना के साथ हुए समझौते के आर्थिक पक्ष के बारे में जानकारी नहीं दी गई हैं लेकिन ग्रेट वॉल कंपनी के उपाध्यक्ष फू झिहेंग ने चीन के समाचार पत्र से पिछले वर्ष कहा था कि यह समझौता करोड़ों अमेरिकी डॉलर का है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा