लाइव न्यूज़ :

चीन ने परीक्षण के लिए एक नए उपग्रह का किया सफल प्रक्षेपण

By भाषा | Updated: November 25, 2021 10:18 IST

Open in App

(के. जे. एम. वर्मा)

बीजिंग, 25 नवंबर चीन ने परीक्षण के लिए एक नए उपग्रह का बृहस्पतिवार को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

सरकारी मीडिया की खबर के अनुसार, ‘शियान-11’ उपग्रह इनर मंगोलिया के गोबी रेगिस्तान में जिउक्वान ‘सैटेलाइट लॉन्च सेंटर’ से कुआइझोउ -1 ए वाहक रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया।

‘चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) की खबर के अनुसार, उपग्रह ने अपनी पूर्व निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर लिया है। ‘शियान-11’ का निर्माण परीक्षण के लिए किया गया है, लेकिन उपग्रह के नवीनतम मिशन के उद्देश्य के संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

चीनी उपग्रहों की एक और श्रृंखला है जिसे शिजियन कहा जाता है, उसका उपयोग प्रौद्योगिकी सत्यापन के लिए किया जाता है।

इससे पहले अक्टूबर में ‘शिजियन-21’ का प्रक्षेपण किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी