लाइव न्यूज़ :

चीन ने शीर्ष तिब्बती अधिकारी को अगले साल होने वाले सीपीसी फेरबदल से पहले बीजिंग भेजा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 16:29 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, छह अक्टूबर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के अध्यक्ष किझाला का अगले साल शीर्ष नेतृत्व में होने वाले फेरबदल में राष्ट्रीय विधायिका में उच्चतर पद के लिए बीजिंग तबादला कर दिया है । इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अभूतपूर्व तौर पर तीसरा कार्यकाल संभावित है। मीडिया में इस आशय की खबर आयी है।

हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बुधवार को खबर दी कि किझाला (63) बीजिंग में नयी जिम्मेदारी संभालने के लिए ल्हासा से चले गये हैं। वैसे इसकी अबतक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किझाला का मूल नाम चे डल्हा है।

किझाला का स्थान सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सपीसी) की ल्हासा शाखा के प्रमुख यान जिन्हाइ के लेने की संभावना है। यह फेरबदल ऐसा पार्टी की पंचवर्षीय कांग्रेस के गठन का हिस्सा है। ल्हासा तिब्बत की प्रांतीय राजधानी है।

कांग्रेस अगले दशक के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगी।

अखबार की की खबर के अनुसार 2017से तिब्बत सरकार की अगुवाई कर रहे किझाला को शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल कांग्रेस में नयी भूमिका मिलने की संभावना है ।

एनपीसी में उनकी प्रोन्नति ‘‘चीनी राष्ट्र के लिए सामुदायिक भावना’ के शी के दृष्टिकोण की पूर्ति होना है जिसका मतलब पार्टी सभी जातीय समूहों के लिए है।

सीपीसी नवंबर में अपना छठा पूर्ण सत्र बुलाकर अगले साल की कांग्रेस की अपनी प्रक्रिया शुरू करेगी। इस सत्र में 370 से अधिक पूर्ण एवं प्रत्यावर्ती सदस्य हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल