लाइव न्यूज़ :

चीन ने राष्ट्रीय दिवस पर ताइवान की ओर 25 लड़ाकू विमान भेजे

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:52 IST

Open in App

ताइपे, एक अक्टूबर (एपी) चीन ने शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय दिवस के मौके पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए स्व-शासित ताइवान की ओर 25 लड़ाकू विमान भेजे।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के 18 जे-16 लड़ाकू विमान और दो एच-6 बमवर्षक विमानों ने ताइवान की तरफ उड़ान भरी।

बयान के मुताबिक, जवाब में ताइवान ने वायु गश्ती दलों को तैनात किया और अपने वायु रक्षा तंत्र के जरिए चीनी विमानों का पता लगाया।

चीन पिछले कई वर्षों से लगभग हर दिन ताइवान की ओर विमान भेज रहा है क्योंकि वह इस क्षेत्र पर अपना दावा जताता है। पिछले सप्ताह भी पीएलए ने ताइवान की तरफ 24 लड़ाकू विमान भेजे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना