लाइव न्यूज़ :

मिसाइलों के विकास के लिए चीन ने पाकिस्तान को बेचा शक्तिशाली मिसाइल ट्रैकिंग सिस्टम

By भाषा | Updated: March 22, 2018 19:57 IST

शिचुआन प्रांत के चेंगदु स्थित सीएएस इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्टिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में शोधार्थी झेंग मेंगवई ने हांगकांग स्थित साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट को इस बात की पुष्टि की है

Open in App

बीजिंग, 22 मार्च: चीन ने एक अभूतपूर्व सौदे के तहत पाकितान को एक शक्तिशाली मिसाइल ट्रैकिंग प्रणाली बेची है, जो नयी मिसाइलों के विकास में तेजी लाएगी। सरकार संचालित चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज( सीएएस) ने यह जानकारी दी। शिचुआन प्रांत के चेंगदु स्थित सीएएस इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्टिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में शोधार्थी झेंग मेंगवई ने हांगकांग स्थित साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट को इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने चीन से एक अत्याधुनिक, आप्टिकल ट्रैकिंग( बड़े पैमाने परनिगरानी करने में सक्षम) और माप प्रणाली खरीदी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने उन्हें दो आंखें( निगाह रखने वाला उपकरण) दी हैं। वे इसका उपयोग उस चीज को देखने में कर सकते हैं, जो वे देखना चाहते हैं।

झेंग ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में चीन निर्मित प्रणाली को एक फायरिंग रेंज में तैनात किया है ताकि परीक्षण और नयी मिसाइलों के विकास में इसका उपयोग हो। सीएएस ने कहा कि पाकिस्तान को इस तरह का संवेदनशील उपकरण निर्यात करने वाला चीन पहला देश है।

चीनी अधिाकरियों ने ट्रैकिंग प्रणाली बेचे जाने की सूचना कल सार्वजनिक की। पोस्ट की रिपोर्ट में पाकिस्तान को इस प्रणाली की बिक्री को भारत द्वारा अत्याधुनिक अन्तरा महाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि पांच के परीक्षण से जोड़कर देखा जा रहा है। भारत का यह प्रक्षेपास्त्र बीजिंग अथवा शांघाई को निशाना बनाने में सक्षम है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का एक आयुध ले जाने में सक्षम यह मिसाइल बड़ा है और लंबी दूरी तक मार कर सकता है जबकि पाकिस्तान कई परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम मिसाइलों के विकास पर जोर दे रहा है जो एक साथ विभिन्न लक्ष्यों को ओर निर्देशित किए जा सकेंगे।

अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी ने मार्च में आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की थी कि पाकिस्तान ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम अपनी अबाबील मिसाइल का जनवरी2017 में प्रथम परीक्षण किया।

हालांकि, पाकिस्तान से बाहर सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि अबाबील मिसाइल को लड़ाई में इस्तेमाल करने के लिए तैयार करने में कहीं अधिक वक्त लगेगा। समझा जाता हे कि यह अभी विकास के प्रथम चरण में है। चीन पाकिस्तान को जहाज, पनडुब्बी और लड़ाकू विमानों सहित विभिन्न हथियारों की आपूर्ति करता है। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि पाकिस्तान ने इस प्रणाली को हासिल करने के लिए कितनी रकम दी।

टॅग्स :चीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?