लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामले बढ़ने पर चीन ने अपने शहर को सील किया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 16:37 IST

Open in App

बीजिंग, चार अगस्त (एपी) चीन ने बुधवार को देशभर में दर्जनों मामले आने के बाद अपने झांगजियाजेई शहर को सील की दिया है और शहर के स्थानीय नेताओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल के शुरुआत में महामारी आने के बाद, चीन के लोग लगभग वायरस मुक्त जीवन व्यतीत कर रहे थे। हालांकि, पूर्वी शहर नानजिंग स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोबारा संक्रमण के फैलने से देश में हाईअलर्ट है। हवाई अड्डे से फैला संक्रमण देश के 17 प्रांतों तक पहुंच चुका है। चीन में स्थानीय संक्रमण के 71 नए मामले बुधवार को आए। इनमें से आधे मामले तटीय प्रांत जियांग्शु में आए हैं जिसकी राजधानी नानजिंग है।

वुहान में वर्ष 2019 के आखिर में कोविड-19 का पहला मामला आया था और यहां बड़े पैमाने पर की गई जांच से पता चला है कि इनकी समानता जियांग्सु में मिले मामलों से है। संक्रमण के ये मामले वायरस के डेल्टा स्वरूप के हैं, जो बहुत संक्रामक है।

वहीं, झांगजियाजेई शहर भी संक्रमण के केंद्र के तौर पर उभर रहा है जहां के प्राकृतिक दृश्यों ने ‘अवतार’ फिल्म को प्रेरित किया था। इसके मद्देनजर प्रशासन ने रविवार को शहर को सील करने का आदेश दिया। इसके बाद मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया कि स्थानीय निवासी या पर्यटक अब शहर को छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं।

स्थानीय सरकार की कम्युनिस्ट पार्टी की अनुशासन समिति ने बुधवार को स्थानीय अधिकारियों की सूची जारी की जिनकी कार्रवाई का महामारी को रोकने पर ‘नकारात्मक प्रभाव’’ हुआ और जिनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। झांगजियाजेई शहर में गत एक सप्ताह में कोविड-19 के 19 मामले आ चुके हैं। वहीं तीन ऐसे संक्रमित हैं जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है और उनकी गिनती अलग से की जाएगी। शंघाई सरकार के अखबार के मुताबिक झांगजियाजेई में आए मामलों से कम से कम पांच प्रांतों में संक्रमण फैला।

वहीं नानजिंग के करीबी शहर यांगझोउ में मंगलवार को 126 नए मामले आए। पिछले सप्ताह प्रशासन ने अति आवश्यक कार्यों को छोड़ बाकी यात्रियों के लिए पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया रोकने की घोषणा की थी जिसे राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार को प्रेस वार्ता में दोहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें