लाइव न्यूज़ :

चीन के स्कूल में चाकू से हमला, 18 घायल

By भाषा | Updated: April 28, 2021 18:26 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 28 अप्रैल चीन के गुआंग्शी झूआंग स्वायत्त क्षेत्र में बुधवार को एक बालवाड़ी (किंडरगार्टन) विद्यालय में चाकू से किये गए हमले में 16 बच्चे और दो शिक्षक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सरकारी चीन ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीवी) की खबर के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। खबर में कहा गया कि इस मामले में जांच जारी है।

चीन में चाकू से हमला कर बालवाड़ी और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों और निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं।

पुलिस अक्सर इन्हें असंतुष्ट या मानसिक रूप से असंतुलित लोगों की करतूत बताती है।

चीन के शहर कुनमिंग में जनवरी में पुलिस ने चाकू लिये एक व्यक्ति को गोली मार दी थी जिसने एक माध्यमिक विद्यालय के बाहर सात लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद एक बच्चे को बंधक बना लिया था।

कुनमिंग शहर के वुहुआ जिले में वांग उपनाम वाले 56 वर्षीय व्यक्ति ने माध्यमिक विद्यालय के बाहर सात लोगों की हत्या कर दी थी और बाद में एक लड़के का अपहरण कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना