लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक बहिष्कार पर चीन की अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन को धमकी, कहा- गलत कामों की कीमत चुकानी पड़ेगी

By विशाल कुमार | Updated: December 9, 2021 15:23 IST

चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने राजनीतिक हेरफेर के लिए ओलंपिक मंच का इस्तेमाल किया है। उन्हें अपने गलत कामों की कीमत चुकानी पड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने चीन में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक का बहिष्कार किया है।चीन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका अपने गलत कामों की कीमत चुकाएंगे।

बीजिंग:चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि बीजिंग में फरवरी के शीतकालीन ओलंपिक में सरकारी प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजने का फैसला करने के बाद ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका अपने गलत कामों की कीमत चुकाएंगे।

दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव को कम करने के उद्देश्य से चीन से बातचीत करने के कुछ हफ्तों बाद अमेरिका ने सबसे पहले बहिष्कार की घोषणा की थी और सोमवार को कहा था कि उसके सरकारी अधिकारी चीन के मानवाधिकारों पर अत्याचार के कारण 4-20 फरवरी तक होने वाले खेलों में शामिल नहीं होंगे।

चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने राजनीतिक हेरफेर के लिए ओलंपिक मंच का इस्तेमाल किया है। उन्हें अपने गलत कामों की कीमत चुकानी पड़ेगी।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन के दौरान चीन और अमेरिका के बीच संबंध तेजी से बिगड़े थे और बाइडेन प्रशासन ने चीन पर दबाव बनाए रखा है।

दोनों देशों के बीच कोरोना वायरस की उत्पत्ति और दक्षिण चीन सागर में चीन के समुद्री दावों सहित कई मुद्दों पर तनातनी चल रही है।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि खेलों में अधिकारियों को नहीं भेजने का उनका निर्णय शिनजियांग के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र में मानवाधिकारों पर उठते सवालों और ऑस्ट्रेलियाई आयात को रोकने वाले चीन के कदमों के कारण किया गया।

चीन ने शिनजियांग में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है, जहां उइगर मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं और कहा कि मानवाधिकार हनन के आरोप मनगढ़ंत हैं।

बुधवार को अमेरिकी संसद ने जबरन श्रम के बारे में चिंता को लेकर झिंजियांग से आयात पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून पारित किया।

टॅग्स :चीनअमेरिकाऑस्ट्रेलियाब्रिटेनओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल