लाइव न्यूज़ :

एससीओ के 20 साल पूरा होने पर चीन ने कहा : संगठन ने 'नए सहयोग मॉडल' को बढ़ावा दिया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:51 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 15 जून चीन ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सराहना करते हुए कहा कि उसने विभिन्न सामाजिक प्रणालियों वाले देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को प्रोत्साहन देने के लिए एक "नए सहयोग मॉडल" को बढ़ावा दिया है। भारत भी इस आठ सदस्यीय समूह का सदस्य है।

मंगलवार को एससीओ की स्थापना के 20 वर्ष पूरे हो गए। इसके संस्थापक सदस्यों में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान को 2017 में संगठन के पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।

एससीओ के 20 साल पूरे होने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने यहां मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "विगत दो दशकों में, एससीओ ने विकसित अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है, एक नए प्रकार के क्षेत्रीय संगठन के तहत सहयोग और विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।"

उन्होंने कहा कि समूह ने "नए प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के निर्माण के लिए अभ्यास के जरिए महत्वपूर्ण अन्वेषण किया है... विभिन्न सामाजिक प्रणालियों और विकास पथ वाले देशों के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व के एक नए सहयोग मॉडल को बढ़ावा दिया है।’’ उन्होंने कहा कि एससीओ ने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता की भी रक्षा की है।

प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा सहयोग को प्राथमिकता के रूप में लेते हुए, एससीओ ने आतंकवाद और चरमपंथ का मुकाबला करने के लिए संधि जैसे महत्वपूर्ण कानूनी उपायों की पुष्टि की तथा आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, सीमा रक्षा और सूचना सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि संगठन ने नियमित रूप से संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास भी किया तथा एससीओ-अफगानिस्तान संपर्क समूह के जरिए अफगानिस्तान में शांति और सुलह प्रक्रिया को बढ़ावा दिया, जिससे क्षेत्रीय देशों के विकास के लिए शांतिपूर्ण और स्थिर माहौल तैयार हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना