लाइव न्यूज़ :

चीन ने कहा, ताइवान के साथ अपने संबंध को समाप्त करे लिथुआनिया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:44 IST

Open in App

बीजिंग, 22 नवंबर (एपी) चीन ने सोमवार को लिथुआनिया से कहा कि वह ताइवान के साथ अपने नए बढ़े हुए संबंधों को समाप्त करे। इस संबंध की वजह से चीन को यूरोपीय संघ के इस सदस्य राष्ट्र के साथ राजदूत स्तर से राजनयिक संबंधों में कटौती करने के लिए प्रेरित किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि लिथुआनिया को ताइवान के प्रतिनिधि कार्यालय के नाम से बाल्टिक राष्ट्र में एक वास्तविक दूतावास खोलने की अनुमति देने की अपनी गलती तुरंत सुधारनी चाहिए। ताइवान पर चीन अपना आधिपत्य होने का दावा करता है।

झाओ ने एक दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्य-राष्ट्र (लिथुआनिया) को राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए चीनी लोगों के मजबूत संकल्प, इच्छाशक्ति और क्षमता को कम करके नहीं आंकना चाहिए।

वर्ष 1949 में गृहयुद्ध के बीच चीन और ताइवान अलग हो गए थे और बीजिंग ने इस द्वीप को अपने नियंत्रण में लेने के लिए बल प्रयोग की धमकी देता है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने रविवार को लिथुआनिया के साथ संबंधों को कमतर करके उप राजदूत (दूतावास के दूसरे नंबर के अधिकारी) स्तर का करने की घोषणाा की थी। चीन ने इससे पहले लिथुआनियाई राजदूत को निष्कासित कर दिया था और वहां से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था।

झाओ ने कहा,‘‘यह स्पष्ट है कि लिथुआनिया को कुछ बड़ी शक्तियों द्वारा उकसाया गया था, लेकिन निर्णय लिथुआनिया के अपने हितों की कीमत पर किया गया था।’’ उनका इशारा अमेरिका या प्रमुख यूरोपीय देशों की ओर था, जिनके साथ चीन के संबंध हाल के वर्षों में खराब हुए हैं।

चीन ने ताइवान को एक संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने वाली सरकारों के साथ आधिकारिक संबंध रखने से इनकार कर दिया है और इस द्वीप के राजनयिक सहयोगियों की संख्या को केवल 15 तक सीमित कर दिया है।

हालांकि, ताइवान के साथ व्यापक अनौपचारिक संबंध बनाए रखते हुए, अमेरिका और जापान सहित कई देशों के चीन के साथ आधिकारिक राजनयिक संबंध जारी हैं। लिथुआनिया का कहना है कि उसकी ताइवान में अपना प्रतिनिधि कार्यालय खोलने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना