चीन, रूस ने यूएनएससी से उत्तर कोरिया पर लगे मुख्य प्रतिबंधों को हटाने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 23:27 IST2021-11-03T23:27:19+5:302021-11-03T23:27:19+5:30

China, Russia urge UNSC to lift key sanctions on North Korea | चीन, रूस ने यूएनएससी से उत्तर कोरिया पर लगे मुख्य प्रतिबंधों को हटाने का अनुरोध किया

चीन, रूस ने यूएनएससी से उत्तर कोरिया पर लगे मुख्य प्रतिबंधों को हटाने का अनुरोध किया

संयुक्त राष्ट्र, तीन नवंबर (एपी) चीन और रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से उत्तर कोरिया पर लगे मुख्य प्रतिबंधों को हटाने का अनुरोध किया है। इनमें समुद्री भोजन एवं कपड़ा निर्यात पर प्रतिबंध, पेट्रोलियम उत्पादों के आयात का सीमा निर्धारण और विदेशों में काम करने वाले उत्तर कोरिया के लोगों द्वारा अपनी कमाई स्वदेश भेजे जाने पर रोक आदि शामिल है।

यूएनएससी के सदस्यों को वितरित किए गए मसौदा संकल्प में उत्तर कोरिया में आर्थिक कठिनाइयों पर जोर देते हुए कहा गया कि नागरिकों की आजीविका बढ़ाने के इरादे से इस देश पर से उक्त व अन्य प्रतिबंधों को हटाया जाना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के प्रथम परमाणु परीक्षण के बाद वर्ष 2006 में प्रतिबंध लगा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: China, Russia urge UNSC to lift key sanctions on North Korea

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे